Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 26°C

भाजपा ने किया लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद, पार्टी ने खास चुनावी स्लोगन भी किया जारी

भाजपा ने किया लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद, पार्टी ने खास चुनावी स्लोगन भी किया जारी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी दल अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों में लग गए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने भी 2024 लोकसभा चुनाव ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान का शंखनाद कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा का खास चुनावी स्लोगन भी जारी कर दिया गया है।

‘तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’

भाजपा ने चुनावी अभियान के लिए खास स्लोगन तैयार किया है। पार्टी ने स्लोगन दिया है- ‘सपने नहीं हकीकत को बुनते हैं-तभी तो सब मोदी को चुनते है’। पार्टी का कहना है कि ये स्लोगन असल में जनता के बीच से ही आया है। पार्टी ने कहा कि जनता की भावना को समझते हुए इस स्लोगन को पार्टी ने अपनाया है। पार्टी ने कहा है कि नया स्लोगन पार्टी की मोदी की गारंटी अभियान का पूरक है।

बड़ी आबादी की भावनाओं से जुड़ा हुआ स्लोगन

नव मतदाता सम्मेलन के दौरान चुनाव अभियान के लॉंचिंग के समय एक खास वीडियो भी जारी किया गया है। इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे पीएम मोदी ने करोड़ों भारतीय लोगों के सपनों को हकीकत में बदल दिया है। भाजपा का मानना है कि पार्टी का चुनावी स्लोगन सिर्फ कुछ लोगों नहीं बल्कि बड़ी आबादी की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस अभियान को पूरे देश के लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।

आने वाले दिनों की भी प्लानिंग

भाजपा के इस चुनावी अभियान के कई भाग होंगे। अभियान का मुख्य गाना आज रिलीज किया गया है जो कि बेहद इमोशनल अंदाज में पेश किया गया है। आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा चरणबद्ध तरीके से डिजिटल होर्डिंग्स, डिस्प्ले बैनर और डिजिटल फ़िल्में आदि भी रिलीज करने की योजना बनाई गई है। अभियान में इस बात पर जोर किया जाएगा कि पीएम मोदी ने  वादा पूरा किया है और इस प्रकार वह स्वाभाविक विकल्प हैं।

आपका वोट भारत की दिशा तय करेगा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये कालचक्र दो वजहों से बहुत अहम है. पहला, आप सभी ऐसे समय में वोटर बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है. दूसरा, कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. अगले 25 साल आपके लिए भी और भारत के लिए भी दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है. आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका वोट ये तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी. जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार था, उसी तरह 2047 तक यानी 25 सालों में आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है.

पहला वोट दुनिया में भारत की साख और बढ़ाएगा- पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि आपका एक वोट, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा. भारत में एक स्थिर और बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगा. भारत में तेज रिफॉर्म की गति को और तेजी देगा. डिजिटल क्रांति को और ऊर्जा देगा. भारत को अपने दम पर अंतरिक्ष में पहुंचाएगा. भारत में पहला पैसेंजर एयरक्रॉफ्ट बनाएगा. दुनिया में भारत की साख और बढ़ाएगा.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.