Skip to content
Tuesday, October 27, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को दी 68 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को दी 68 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के संबलपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 68,000 करोड़ रुपये की कई बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि केंद्र हर क्षेत्र में ओडिशा का समर्थन कर रहा है। आज जिन विकास कार्यों का उद्घाटन और आधारशिला रखी गई है वे ओडिशा की प्रगति को महत्वपूर्ण बढ़ावा देंगे। ये परियोजनाएं ओडिशा में सुविधाओं के साथ-साथ यहां के नौजवानों के लिए हजारों नए रोजगार के अवसर लाने वाली हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश ने अपने एक महान सपूत पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ देने का निर्णय लिया है। आडवाणी का ये सम्मान इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन खपाने वालों को राष्ट्र कभी भुलाता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें आडवाणी का स्नेह और मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं से ओडिशा को काफी फायदा हुआ है। केंद्र सरकार के मदद और प्रयासों से ओडिशा पेट्रोलियम और पेट्रो-रसायन के क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के रेलवे सेक्टर को पहले की तुलना में 12 गुना ज्यादा बजट दिया गया है। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्रामीण ओडिशा में लगभग 50,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है।गौरतलब है कि पिछले 10 वर्षों में पेट्रो-रसायन के क्षेत्र में 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है।

 

Filed under India Odisha

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.