Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 33°C

पटरी पर रफ्तार भरेंगी 50 और अमृत भारत ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एलान

पटरी पर रफ्तार भरेंगी 50 और अमृत भारत ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एलान

देश में आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेनें लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इसे ही देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद सरकार ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई, जो जनता की पसंद बन गई है। इसी से उत्साहित होकर अब रेलमंत्री ने नया ऐलान किया है। सोमवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया के ट्विटर हैंडल से ये ऐलान किया कि अमृत भारत ट्रेन को बड़ी सफलता मिली है. इसे देखते हुए अब देश में 50 अमृत भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिसे मंजूरी दे दी गई है।

रेलमंत्री अस्विनी वैष्णन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी है। बता दें कि अंतरिम बजट से पहले अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि हर साल 300 से 400 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस ट्वीट से उस घोषणा पर उन्होंने मुहर लगा दी है। अब लोगों को अमृत भारत का उपहार मिल रहा है जिससे रेल यातायात सुविधाजनक हो जाएगी।

बीते कल यानी सोमवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्वीट में अमृत भारत एक्सप्रेस का एक 33 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया है। बता दें कि वंदे भारत ट्रेनों को लेकर लोगों का अच्छा रेस्पांस मिल रहा था जिसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लॉन्च किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर, 2023 को देश को दो अमृत भारत एक्सप्रेस का तोहफा दिया था और इन्हें अयोध्या से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

रेल मंत्री ने अंतरिम बजट से पहले कही थी ये बात

दरअसल, अंतरिम बजट से पहले अश्विनी वैष्णव ने देश में हर साल 300 से 400 अमृत भारत ट्रेन चलाए जाने की बात कही थी। हालांकि, अंतरिम बजट के करीब 20 दिन बाद उन्होंने अमृत भारत ट्रेनों को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि अमृत भारत ट्रेन की सफलता को देखते हुए ही नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी दी गई है।

अमृत भारत ट्रेन की क्या है खूबियां?

  • अमृत भारत ट्रेन, वंदे भारत की तरह ही आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
  • अमृत भारत ट्रेन में पुश-पुल के लिए पावरफुल इंजन लगाए गए हैं। इस ट्रेन के आगे और पीछे दोनों जगहों पर इंजन है।
  • अमृत भारत ट्रेन की स्पीड लगभग 130 किमी प्रति घंटा है।
  • अमृत भारत ट्रेन नॉन-AC ट्रेन है, जबकि वंदे भारत एक AC ट्रेन है।
  • इस ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह के झटके नहीं लगे हैं।
  • अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में एक किलोमीटर से 50 किलोमीटर के दायरे तक न्यूनतम किराया 35 रुपये है।

वंदे भारत से कितनी अलग है अमृत भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत की तरह ही डिजाइन की गई अमृत भारत भी आधुनिक सुविधाओं से लैस पुल-पुश ट्रेन है। इसमें आगे और पीछे दो इंजन लगे हैं, जिसके कारण से यह आसानी से तेज रफ्तार पकड़ लेती है और साथ ही इसमें झटके भी कम लगते हैं।

इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा है। इसका इंटीरियर भी बिल्कुल नया है, ​अमृत भारत एक नॉन एसी ट्रेन है जबकि वंदे भारत एसी ट्रेन। अमृत भारत में स्लीपर कोच होते हैं जबकि वंदे भारत सिटिंग ट्रेन है। इस ट्रेन में सामान रखने की पर्याप्त जगह है और सीटें भी आरामदायक हैं।

अमृत भारत ट्रेनों में आधुनिक मॉड्यूलर टॉयलेट भी हैं और इसके साथ ही कई मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, मोबाइल होल्डर भी लगे हैं।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.