Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जम्मू, देश को सौंपा 3 IIMs, IITs, 20KVs, 13 नवोदय विद्यालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जम्मू, देश को सौंपा 3 IIMs, IITs, 20KVs, 13 नवोदय विद्यालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 20 फरवरी को जम्मू का दौरे पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के नए सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति आदेश वितरित किए हैं। पीएम ने आज करीब 1500 नई सरकारी भर्तियों को नियुक्ति आदेश बांटे हैं। इस दौरे के दौरान पीएम 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी है। पीएमओ के अनुसार, कई अन्य प्रमुख परियोजनाओं के अलावा, पीएम मोदी शिक्षा क्षेत्र में लगभग 13,375 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें राष्ट्र को समर्पित परियोजनाओं में आईआईटी भिलाई, आईआईटी तिरूपति, आईआईटी जम्मू, आईआईआईटीडीएम कुरनूल है।

20 केंद्रीय विद्यालय और 13 नवोदय विद्यालय भवनों का भी उद्घाटन

साथ ही इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ स्किल (आईआईएस), एडवांस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड एक पॉयनियर स्किल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, जो कानपुर में स्थित है; और देवप्रयाग (उत्तराखंड) और अगरतला (त्रिपुरा) में सेंट्रल संस्कृत की यूनिवर्सिटी के 2 परिसर शामिल है। वहीं, पीएम देश में 3 नए आईआईएम यानी आईआईएम जम्मू, आईआईएम बोधगया और आईआईएम विशाखापत्तनम का भी उद्घाटन करेंगे। वह देश भर में केंद्रीय विद्यालय (केवी) के लिए 20 नए भवनों और 13 नए नवोदय विद्यालयों (एनवी) भवनों का भी उद्घाटन किया।

एम्स का भी उद्घाटन

इसके अलावा, 5 अन्य केंद्रीय विद्यालय (केवी) परिसरों, एक नवोदय विद्यालय (एनवी) परिसर की आधारशिला और देश भर में नवोदय विद्यालयों के लिए पांच बहुउद्देशीय हॉल का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया है। पीएमओ ने आगे कहा है कि ये नवनिर्मित केवी और एनवी भवन देश भर के छात्रों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही, मोदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), विजयपुर (सांबा), जम्मू संस्थान का भी उद्घाटन किया, जिसका शिलान्यास भी प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में किया था।

 

https://youtube.com/live/_RjHB7HeeCk?feature=share

Filed under Jammu and Kashmir India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.