Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

अखिलेश यादव को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, मुंबई यूथ कांग्रेस का बनाया अध्यक्ष

अखिलेश यादव को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, मुंबई यूथ कांग्रेस का बनाया अध्यक्ष

पिता बाबा सिद्दीकी के कांग्रेस पार्टी को छोड़कर अजित पवार की पार्टी एनसीपी में जाने के बाद बेटे  विधायक ज़ीशान सिद्दीकी के खिलाफ कार्रवाई हुई है. मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से उन्हें हटा दिया गया है. उनकी जगह अखिलेश यादव को जिम्मेदारी दी जाने वाली है.

दरअसल पिछले हप्ते पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता रहे बाबा सिद्दीकी पार्टी छोड़कर अजित पवार के एनसीपी गुट में चले गए. जिसके अब्द कहा जा रहा है कि ज़ीशान सिद्दीकी भी जल्द ही एनसीपी में शामिल हो सकते हैं. एनसीपी में शामिल होने से पहले ही कांग्रेस पार्टी ने उन्हें खिलाफ यह कार्रवाई की है.

बाबा सिद्दीकी मुंबई कांग्रेस के मुस्लिम चेहरा थे

बाबा सिद्दीकी ने फरवरी के पहले हफ्ते में कांग्रेस छोड़ दी थी. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में दिवंगत कांग्रेस सांसद सुनील दत्त की भूमिका को स्वीकार किया. बाबा सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने एनसीपी में शामिल होने से पहले अपने विधायक बेटे जिशान सिद्दीकी और पूर्व कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त से सलाह ली थी.

मुंबई कांग्रेस के एक प्रमुख मुस्लिम चेहरे रहे बाबा सिद्दीकी ने मंत्री के रूप में भी काम किया था जब कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन महाराष्ट्र में सत्ता में था. अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शिवसेना के नेतृत्व सरकार का एक घटक है, जिसमें बीजेपी भी शामिल है.

बाबा सिद्दीकी अजित पवार की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हुए थे. पार्टी में शामिल होने के बाद बाबा ने कहा था कि मैं खानदानी आदमी हूं. मैं किसी की बुराई नहीं करना चाहता हूं.सहमारे यहां परसेप्शन की राजनीति हो रही है , इस लिए निर्णय लेना पड़ा. मैंने कहा था मुझे छेड़ो नहीं वरना मैं छोडूंगा नहीं. मैं गद्दारी नहीं करूंगा. मैं चाहता हूं अजीत पवार के साथ हर हाथ में घड़ी हो.

 

Filed under Maharashtra

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.