Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 25°C

पंकज उधास के निधन पर पीएम मोदी का भावुक ट्वीट,कहा- गजलें सीधी आत्मा से करती थी बात

पंकज उधास के निधन पर पीएम मोदी का भावुक ट्वीट,कहा- गजलें सीधी आत्मा से करती थी बात

भारत के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का सोमवार 26 जनवरी को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, पंकज उधास को 10 दिनों पहले सांस लेने में दिक्कत के कारण दिन पहले  मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। यहीं पर सोमवार को 11 बजे उनका निधन हो गया। इस दुख की घड़ी पर तमाम फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों की ओर से शोक संदेश जारी किया गया है। वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंकज उधास के निधन पर भावुक संदेश पोस्ट किया है। आइए जानते हैं पीएम ने क्या कहा।

संगीत जगत में एक खालीपन आ गया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने पंकज उधास के निधन पर अपने X हैंडल से संदेश साझा किया है। उन्होंने लिखा- हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी। पीएम ने कहा कि पंकज उधास की गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं और उनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पिछले कुछ वर्षों में पंकज उधास के साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीतें याद हैं। उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

सीएम योगी व गडकरी क्या बोले?

गायक पंकज उधास के निधन पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा- प्रख्यात गायक, ‘पद्म श्री’ पंकज उधास जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।

वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मशहूर गजल गायक पंकज उधास जी के निधन का समाचार दु:खद है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। गजल की दुनिया का बड़ा नाम रहे पंकज जी ने अपने गानों से लोगों के दिलों पर राज किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.