Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 33°C

पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्या मामले में बरी किए गए दोषी संथन का निधन, लंबे समय से थे बीमार

पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्या मामले में बरी किए गए दोषी संथन का निधन, लंबे समय से थे बीमार

 पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में रिहा किए गए दोषी संथन की मौत हो गई है। संथन ने चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में अंतिम सांस ली है।

चेन्नई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के मामले में बरी किए गए दोषी संथन का चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान संथन की मौत हो गई।

बुधवार सुबह हुई मौत

अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार, संथन को लीवर से संबंधित बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था डॉक्टरों के अनुसार, बुधवार सुबह संथन ने राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में अंतिम सांस ली।

थेरानिराजन ने संवाददाताओं से कहा कि संथन को बुधवार तड़के करीब चार बजे दिल का दौरा पड़ा, इसके बाद उसे सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया था. उन्होंने कहा कि संथन पर उपचार का कोई असर नहीं हुआ और आज (बुधवार) सुबह सात बजकर 50 मिनट पर उसकी मौत हो गई.

अधिकारी ने बताया, ”शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और शव को श्रीलंका भेजने के लिए कानूनी व्यवस्थाएं की जा रही हैं.” डीन ने कहा कि संथन को 27 जनवरी को यकृत खराब होने के कारण तिरुचिरापल्ली के एक विशेष शिविर से यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

साल 2022 में रिहा हुआ था संथन

संथन उर्फ टी. सुतेनदिराराजा (55) एक श्रीलंकाई नागरिक था और उन सात लोगों में से एक था जिसे पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के जुर्म में 20 वर्ष से ज्यादा की जेल की सजा काटने के बाद 2022 में उच्चतम न्यायालय ने रिहा कर दिया था. राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के डीन ई थेरानिरजन ने बताया कि संथन की मौत सुबह सात बजकर 50 मिनट पर हुई. संथन का यकृत खराब था और उसका उपचार किया जा रहा था.

 

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.