Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

PM मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी 15,000 करोड़ रुपये की सौगात, ममता सरकार पर साधा निशाना

PM मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी 15,000 करोड़ रुपये की सौगात, ममता सरकार पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. मोदी ने नादिया जिले के कृष्णानगर में आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम में इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

प्रधानमंत्री मोदी बंगाल के कृष्णानगर में खुली गाड़ी से रैली स्थल पर पहुंचे, भीड़ की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं का मकसद पश्चिम बंगाल को विकसित राज्य बनाना है.

साथ ही पीएम मोदी ने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि टीएमसी एम्स-कल्याणी से खुश नहीं, पर्यावरण मंजूरी को मुद्दा बना रही है. टीएमसी सरकार के कामकाज के तरीके से बंगाल के लोग निराश हैं.

संदेशखाली की माताएं-बहने ममद की गुहार लगा रहीं 

पीएम मोदी ने कहा, “ये परियोजनाएं पश्चिम बंगाल की आर्थिक वृद्धि को गति देंगी और रोजगार के अवसर पैदा करेंगी. आधुनिक दौर में विकास की गाड़ी को रफ्तार देने के लिए बिजली बहुत बड़ी जरूरत होती है. किसी भी राज्य की इंडस्ट्री हो, आधुनिक सुविधाएं हों या आधुनिक टेक्नोलॉजी से जुड़ी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी हो, बिजली की किल्लत में कोई भी राज्य या देश विकास नहीं कर सकता. इसलिए हमारा प्रयास है कि पश्चिम बंगाल अपनी वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को लेकर आत्मनिर्भर बने.

पूरब में इस द्वार से प्रगति की अपार संभावनाएं

पश्चिम बंगाल को देश का पूर्वी द्वार बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज दामोदर घाटी निगम के तहत रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन फेज-2 परियोजना का शिलान्यास इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। पश्चिम बंगाल हमारे देश के लिए पूर्वी द्वार का काम करता है. पूरब में इस द्वार से प्रगति की अपार संभावनाओं को प्रवेश हो सकता है. इसलिए हमारी सरकार पश्चिम बंगाल में रोडवेज, रेलवेज, एयरवेज, मोटरवेज… आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए काम कर रही है. ये धरती भगवान श्रीकृष्ण भक्ति के परम प्रचारक चैतन्य महाप्रभु की जन्मस्थली है. चैतन्य महाप्रभु की चरणों में नमन करता हूं. ये मेरा सौभाग्य है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जो द्वारकानगरी बसायी थी, जो समुद्र के अंदर डूब चुकी थी, अभी कुछ दिन पहले मुझे समुद्र की गहराई में जाकर उस पुरातन श्रीकृष्ण की भूमि को नमन करने का सौभाग्य मिला.”

इन परियोजनाओं की रखी गई आधारशिला

प्रधानमंत्री ने पुरुलिया जिले में स्थित दामोदर घाटी निगम के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन के द्वितीय चरण (2×660 मेगावाट) की आधारशिला रखी. उन्होंने मेजिया थर्मल पावर स्टेशन में 650 करोड़ रुपये की लागत से विकसित फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) प्रणाली का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने 1,986 करोड़ रुपये की लागत से बने राष्ट्रीय राजमार्ग-12 के 100 किलोमीटर लंबे फरक्का-रायगंज खंड के चार लेन मार्ग का भी उद्घाटन किया.

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री ने राज्य में 940 करोड़ रुपये से अधिक की चार रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं. इनमें दामोदर-मोहिशिला लाइन का दोहरीकरण, रामपुरहाट और मुरारई के बीच तीसरी लाइन, बाजारसौ-अजीमगंज रेल लाइन का दोहरीकरण और अजीमगंज एवं मुर्शिदाबाद को जोड़ने वाली एक नयी लाइन शामिल है. इस कार्यक्रम में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस भी मौजूद थे.

 

Filed under West Bengal

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.