Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 32°C

आतंकवादियों और गैंगस्टरों के नेक्सस पर कठोर कार्रवाई, 4 राज्यों में कुल 30 ठिकानों पर NIA का छापा

आतंकवादियों और गैंगस्टरों के नेक्सस पर कठोर कार्रवाई, 4 राज्यों में कुल 30 ठिकानों पर NIA का छापा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को आतंकवादी और गैंगस्टर सांठगांठ मामले में चल रही जांच के सिलसिले में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में 30 स्थानों पर छापेमारी की। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि मामले में पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद ये कार्रवाई की गई है। फिलहाल NIA की कार्रवाई जारी है।

NIA ने बताया कि आतंकवादी और गैंगस्टर सांठगांठ से संबंधित मामले कुछ आरोपियों को पकड़ा गया था। उनसे पूछताछ के बाद कई अहम जानकारी हाथ लगी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। बता दें कि मौके पर भारी सुरक्षा बल भी तैनात है।

लॉरेंस बिश्नोई के सदस्यों की संपत्ति हुई थी कुर्क

NIA ने कहा कि एजेंसी ने 6 जनवरी को देश में आतंकवादी-गैंगस्टर गठजोड़ को ध्वस्त करने के लिए बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सदस्यों की चार संपत्तियों को कुर्क किया गया एनआईए ने पाया कि ये सभी संपत्तियां गैरकानूनी तरीके से अर्जित की गई थी। इसका इस्तेमाल आतंकी साजिश रचने और गंभीर अपराधों को अंजाम देने के लिए किया जाता है।

27 फरवरी को भी मारा था छापा

उल्लेखनीय है कि NIA ने आतंकवादी और गैंगस्टर के सांठगांठ से संबंधित मामले में 27 फरवरी को भी छापा मारा था। एनआईए ने 16 ठिकानों पर कार्रवाई की थी, जिसमें पंजाब के 14 और राजस्थान के दो ठिकानें शामिल थे। इसके अलावा एनआईए ने छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

पांच महीने पहले पड़ी थी रेड

सितंबर में हुई छापेमारी के दौरान सबसे ज्यादा पंजाब में 30 जगहों पर NIA की टीम पहुंची थी. वहीं, राजस्थान में 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 2, दिल्ली-NCR और यूपी में 1-1 जगह छापेमारी की गई थी. NIA सूत्रों के मुताबिक, विदेशों में बैठे खालिस्तानी और गैंगस्टर भारत मे ग्राउंड वर्कर को हवाला चैनल से ड्रग्स और हथियार के लिए फंडिंग कर रहे हैं. गैंगस्टर-खालिस्तानियों की इसी फंडिंग चेन को खत्म करने के लिए NIA का एक्शन जारी है.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.