Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

Rajasthan का स्थापना दिवस आज, PM मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Rajasthan का स्थापना दिवस आज, PM मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान  दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में इस मरुधर प्रदेश की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा,‘‘राजस्थान दिवस पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को मेरी कोटि-कोटि शुभकामनाएं। अद्भुत ऊर्जा और उत्साह से भरे यहां के लोग राज्य के गौरव की एक नई गाथा लिखने में जुटे हैं। मुझे विश्वास है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में राजस्थान की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शनिवार को राजस्थान दिवस की राज्य के निवासियों को बधाई दी और कामना की कि वे देश की प्रगति में अमूल्य योगदान देते रहें। आज ही के दिन 1949 में राजस्थान अस्तित्व में आया था। द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, राजस्थान दिवस पर राज्य के निवासियों को हार्दिक बधाई। क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा यह राज्य अपनी गौरवपूर्ण परम्पराओं, अतिथि सत्कार और इंद्रधनुषी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘यहां के लोगों ने विश्व भर में अपनी उद्यमशीलता की पहचान स्थापित की है। मैं कामना करती हूं कि अपनी विशिष्ट पहचान को बनाए रखते हुए, यहां के निवासी देश की प्रगति में अमूल्य योगदान देते रहें।’’

CM भजन लाल ने भी दी बधाई

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई हैं ,CM भजनलाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ”राजस्थान के पर्यटन, लोक कला, संस्कृति एवं समृद्ध विरासत की विश्वभर में पहचान है। प्रदेश के गौरवशाली इतिहास में शौर्य और वीरता की गाथाएं रची-बसी हैं। यहां की माटी के कण-कण में देशभक्ति और स्वाभिमान समाहित है।

उप राष्ट्रपति ने जारी किया खास सन्देश

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने शनिवार को यहां जारी एक संदेश में यह जानकारी दी। श्री धनखड़ ने कहा कि गौरवशाली अतीत, जीवंत लोक संस्कृति और शौर्य की भूमि राजस्थान का राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा, ‘ राजस्थान दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि 30 मार्च, 1949 को जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर की तत्कालीन रियासतों के विलय के बाद वृहत्तर राजस्थान संघ बना था। यही राजस्थान की स्थापना का दिन माना जाता है।

Filed under Rajasthan

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.