Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 29°C

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कपड़ों की दुकान में लगी आग, 2 बच्चों और 3 महिलाओं समेत 7 की मौत

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कपड़ों की दुकान में लगी आग, 2 बच्चों और 3 महिलाओं समेत 7 की मौत

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में छत्रपति संभाजीनकर के छावनी इलाके में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 2 पुरुष, 2 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक सुबह 4 बजे कपड़ों की दुकान में आग लग गई थी. दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया था लेकिन फिर भी इस आग में 7 लोगों की मौत हो गई. संभाजीनगर के पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने बताया कि यह आग आलम टेलर की दुकान में लगी थी और उसकी दूकान के ऊपर वाले फ्लोर पर लोग रहते थे. हालांकि, आग ऊपर नहीं पहुंची थी और इस वजह से माना जा रहा है कि उनकी मौत दम घुट जाने के कारण हुई है.

पुलिस द्वारा दुकान में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. साथ ही सभी के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इसके बाद ही सभी मृतकों की मौत के असली कारण का पता चल पाएगा.

ठाणे में दो गुटों के बीच झगड़े में 1 की मौत

वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई के नजदीक स्थित ठाणे जिले के भिवंडी में दो गुटों के झगड़े में एक की मौत और 6 अन्य लोग घायल हो गए. यह वारदात मंगलवार शाम को भिवंडी के शांतिनगर इलाके के केजीएन चौक पर एक पुरानी रंजिश को लेकर हुई. इसमें दोनों गुटों के बीच चाकू और डंडों का जमकर इस्तेमाल किया गया. वारदात के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है और इस वजह से यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड़ ने बताया कि इस जान लेवा हमले में जुबैर शोएब शेख उम्र 46 साल की मौत हो गई है. वहीं, इस्तियाक शोएब शेख उम्र 32 साल, अबू हमजा शेख, आसिफ वहाब शेख उम्र 36 साल, साजिद वहाब शेख उम्र 33 साल, शहबाज सोहेल शेख उम्र 34 साल नोएब सोहेल शेख गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह लड़की से छेड़छाड़ करने का पुराना मामला था., जिसे लेकर 29 नवंबर 2023 को वफा काम्प्लेक्स में क्रिकेट खेलने के दौरान भी झगड़ा हुआ था. शांति नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

Filed under Maharashtra

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.