Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

‘पहले अमेठी को बचाया अब केरल को बचाने आई हूं’, राहुल गांधी के गढ़ वायनाड में स्मृति ईरानी का रोड शो

‘पहले अमेठी को बचाया अब केरल को बचाने आई हूं’, राहुल गांधी के गढ़ वायनाड में स्मृति ईरानी का रोड शो

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद से राजनीति चरम पर है। पार्टियां एक दूसरे पर हमले बोल रही है। इस बीच केरल भाजपा प्रमुख और वायनाड से उम्मीदवार के सुरेंद्रन ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पहले आज रोड शो किया। सुरेंद्रन के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी दिखीं, जिन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं उस निर्वाचन क्षेत्र से आई हूं, जहां गांधी परिवार ने 50 वर्षों तक सत्ता संभाली थी, लेकिन अब वहां हार चुकी है। आज हम केरल में लोकतंत्र को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 150 से अधिक स्वयं सेवकों के आशीर्वाद के साथ इस यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।

 

Filed under Kerala Elections

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.