Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 32°C

‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने जारी किया नया गाना

‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने जारी किया नया गाना

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने नया गीत जारी किया है. इस वीडियो में देश के हर कोने से, अलग-अलग पृष्ठभूमि और हर भाषा को बोलने वाले लोग एक ही बात कह रहे हैं- “सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं.” यह गीत 12 अलग-अलग भाषाओं में गाया गया है, जो राष्ट्र की अनेकता में एकता भावना को प्रदर्शित कर रहा है. इसके वीडियो में मोदी सरकार के किए विकास के कामों को भी दिखाया गया है.

बता दें कि “सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं” थीम सॉन्ग को लेकर बीजेपी ने कहा था कि ये स्लोगन जनता के बीच से ही आया था. जनता की भावना को समझते हुए इस स्लोगन को पार्टी ने अपनाया है. इसे लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि पीएम मोदी जी के एक दशक के प्रयासों को चिन्हित करता हुआ एक सुंदर वीडियोगीत, जो उनके नेतृत्व, कार्यशैली और अनवरत प्रयासों को बहुत प्रेरणापूर्ण तरीके से प्रस्तुत करता है. ऐसे प्रयास जिनसे करोड़ों भारतीयों के सपने हकीकत में बुने जा रहे हैं.

बता दें कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे. 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा और चार जून को मतगणना होगी. बीजेपी इस बार 400 पार के नारे के साथ आगे बढ़ रही है. बीजेपी के स्टार प्रचारकों के साथ पीएम मोदी के पूरे देश में दौरे चल रहे हैं. पीएम मोदी अपने विकासकार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं, लेकिन ये तो 4 जून को ही साफ हो पाएगा कि सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा.

 

Filed under India Elections

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.