Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 32°C

अलवर में स्याही बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

अलवर में स्याही बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

राजस्थान के अलवर जिले में गुरुवार सुबह एक कंपनी में भीषण आ लग गई है. मौके पर जब तक फायर विभाग की गाड़ियां पहुंची तो आग विकराल रूप ले चुकी थी, और आग की लपटों के साथ धुएं का काला गुंबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था. फिलहाल आग को बुझाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें फायर विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. भिवाड़ी स्थित इंक बनाने वाली सिगवर्क कंपनी में ये आगे कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. हालांकि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की भी जानकारी नहीं मिली है.

धमाके के साथ फट रहे केमिकल से भरे ड्रम

चश्मदीदों की मानें तो बीबीपुर गांव में स्थित इंक बनाने वाली इस फैक्टरी में आग सुबह करीब 9 बजे लगी थी, जो बहुत तेजी से फैल गई थी. जैसे ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई तो पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से यातायात को रोक दिया. आग पर काबू पाने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है, लेकिन करीब 4 घंटे बाद भी सफलता नहीं मिल पाई है. फैक्टरी में रखे केमिकल के ड्रम तक आग पहुंच चुकी है, जिस कारण वो एक-एक करके फट रहे हैं.

6 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

अभी तक आग से कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये आग लगी थी, उस वक्त फैक्टरी में कर्मचारी काम कर रहे थे, जिन्हें आग की सूचना के बाद बाहर निकल गया. हालांकि अभी कोई अंदर है या नहीं, यह आग बुझाने के बाद ही पता चल सकता है. फैक्टरी के चारों तरफ इस वक्त काले धुएं का गुबार छाया हुआ है. आग बुझाने के लिए अलवर व खैरथल, भिवाड़ी, खुशखेरा, तिजारा, बहरोड़, नीमराना, किशनगढ़ बास, तावडू की दमकलें मौके पर पहुंच गई हैं. करीब एक दर्जन दमकलें चारों तरफ से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन कंपनी में केमिकल होने के कारण आग काबू में नहीं आ पा रही है.

 

 

Filed under India Rajasthan

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.