Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

पहले चरण के मतदान के बाद PM मोदी ने तेज किया चुनाव प्रचार, आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में करेंगे जनसभा

पहले चरण के मतदान के बाद PM मोदी ने तेज किया चुनाव प्रचार, आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में करेंगे जनसभा

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार (19 अप्रैल) को संपन्न हो गया. पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ लोक सभा सीटों के साथ-साथ 21 राज्यों और केद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों के लिए मतदान हुआ. पहले चरण के मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव प्रचार को और तेज कर दिया. पीएम मोदी आज (शनिवार) को महाराष्ट्र और कर्नाटक में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी बीजेपी और एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे. वहीं गृह मंत्री अमित शाह 23-24 अप्रैल को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे. जहां वह कई चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

पीएम मोदी की आज कहां-कहां रैलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले चरण का मतदान समाप्त होने के बाद अब ताबड़तोड़ रैलियों के मूड में आ गए हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर कुल चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इनमें दो जनसभाएं महाराष्ट्र तो दो रैलियां कर्नाटक में करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित इलाके नांदेड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी महाराष्ट्र के परभणी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे. पीएम मोदी की ये जनसभा दोपहर 12.15 बजे होगी. इसके बाद पीएम मोदी कर्नाटक जाएंगे. जहां करीब 3.45 बजे चिक्कबल्लापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. उसके बाद शाम साढ़े पांच बजे बेंगलुरु में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

अमित शाह 23-24 अप्रैल को कर्नाटक में रहेंगे

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 और 24 अप्रैल को कर्नाटक जाएंगे. जहां वह कई चुनाव अभियानों में शामिल होंगे. गृह मंत्री शाह 23 अप्रैल को बेंगलुरु के अलग-अलग इलाकों में रोड शो करेंगे. इसके बाद अगले दिन यानी 24 अप्रैल को चिक्कमगलुरु, तुमकुरु और हुबली में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह 23 अप्रैल को यशवंतपुर में एक रोड शो करेंगे.

प्रियंका गांधी आज केरल में करेंगी चुनाव प्रचार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज (शनिवार) केरल में चुनाव प्रचार करेंगे. इस दौरान वह राज्य में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी. जबकि एक रोड शो में भी शामिल होंगी. प्रियंका गांधी केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में शनिवार को एक रोड शो करेंगी. इससे पहले वह कोच्चि पहुंचेंगी. वहां से वह त्रिसूर पहुंचेंगी और चालकुडी लोकसभा क्षेत्र में पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगी. इसके बाद पथनमथिट्टा में प्रचार करने के बाद तिरुअनंतपुरम जाएंगी. जहां वह शशि थरूर के साथ रोड शो में शामिल होंगी.

 

Filed under Karnataka Maharashtra

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.