Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

नागपुर में सबसे कम हुआ मतदान, विदर्भ की 5 सीटों पर औसतन 61 प्रतिशत वोटिंग

नागपुर में सबसे कम हुआ मतदान, विदर्भ की 5 सीटों पर औसतन 61 प्रतिशत वोटिंग

महाराष्ट्र में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसका असर चुनावों पर भी दिख रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सीट नागपुर समेत विदर्भ की पांच सीटों पर औसतम 61.06% मतदान हुआ।  जिनमें से सबसे कम नागपुर में वोट पड़े। शुक्रवार को वोटिंग के दौरान पांचो जिलों में 40 से 43 डिग्री के बीच तापमान रहा। गढ़चिरौली में सर्वाधिक 70 प्रतिशत वोटिंग हुई।

विदर्भ की पांच सीटों इतना हुआ मतदान

निर्वाचन आयोग के अनुसार, नागपुर लोकसभा क्षेत्र में 54.46%, रामटेक 59.58%, चंद्रपुर 63.7%, भंडारा गोंदिया 64.73% और गढ़चिरौली सीट पर 70.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चिलचिलाती धूप की वजह से मतदान करने लोग कम पहुंचे। कल जिन क्षेत्रों में मतदान हुआ उन सभी जगह पर तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। तपती धूप की वजह से सुबह मतदान केंद्रों पर काफी ज्यादा भीड़ देखी गई। लेकिन दोपहर होते-होते मतदान केंद्र सुनसान पड़ गए। चंद्रपुर का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस था तो नागपुर का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस था।

सभी दलों के नेता किए थे ज्यादा मतदान की अपील

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को उम्मीद थी कि इस बार विदर्भ की पांचो सीटों पर मतदान 70% के ऊपर जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आरएसएस के पदाधिकारी शत प्रतिशत मतदान की अपील कर रहे थे तो राजनीतिक पार्टियों के नेता ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील कर रहे थे।

इस वजह से कुछ वोटिंग से वंचित रहे

मिली जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्रो पर कुछ ऐसी भी शिकायत मिली कि लिस्ट में नाम ना मिल पाने के कारण कई लोग मतदान से वंचित रह गए। लोग अपना नाम ढूंढने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। मतदान करने की इच्छा होने के बावजूद कई लोगों को मतदान केंद्र से बैरन लौटना पड़ा।

2019 में कितना प्रतिशत हुआ था मतदान

बता दें कि साल 2019 में गडचिरोली लोकसभा में 72%, रामटेक में  62%, चंद्रपुर में 64.84%, भंडारा गोंदिया में 68.27% और नागपुर लोकसभा सीट पर 54.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार पिछली बार से भी कम मतदान हुआ।

Filed under Maharashtra

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.