Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 32°C

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू मर्डर केस में CBI की एंट्री, FIR दर्ज कर शुरू की जांच

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू मर्डर केस में CBI की एंट्री, FIR दर्ज कर शुरू की जांच

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी  के नेता ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की हत्या के मामले में सीबीआई ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दरअसल, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के तहत आने वाले साजा विधानसभा क्षेत्र के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल 2023 को दो समुदायों के बीच हिंसा हुई थी. इस हिंसा में वर्तमान बीजेपी विधायक ईश्वर साहू के 23 वर्षीय बेटे भुनेश्वर साहू की कुछ अराजक तत्वों ने हत्या कर दी थी.

जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार के अनुरोध पर 26 अप्रैल 2024 को 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. बताया जा रहा है कि टीम ने एफआईआर दर्ज करते ही तेजी से इसकी जांच भी शुरू कर दी है. यही नहीं, इसके साथ सीबीआई ने पीएस साजा, जिला में एफआईआर संख्या 87/2023 डेट 08.04.2023 के तहत पहले दर्ज मामले की जांच भी अपने हाथ में ले ली है. बेमेतरा, छत्तीसगढ़ में एक शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 336, 307, 302 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया था. स्थानीय पुलिस को 12 नामित आरोपियों के खिलाफ आपराधिक सबूत मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

इस तरह शुरू हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, साजा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिरनपुर गांव में दो स्कूली बच्चों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट करने को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी थी, जिसके चलते उसका हाथ टूट गया था. इस घटना की जानकारी बच्चों के घर तक पहुंची. फिर दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हुई. बताया गया था कि मामला बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने तलवार से 23 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी. इस मामले की सूचना मिलते ही तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी. तब साजा थाने के एसआई बीआर ठाकुर और कुछ पुलिस जवानों पर भी भीड़ ने हमला कर दिया था. इस  हमले की वजह से उनके पैर में चोट लगी थी. इस घटना को लेकर विधानसभा में भी काफी हंगामा हुआ था.

ये हैं 12 आरोपी

1. नवाब खान पुत्र सैहतर खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
2. जलील खान पुत्र मकसुम खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
3. बसीर खान पुत्र बहाल खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
4. मुख्तार मो. राशिद पुत्र मो. निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
5. सफीक मोहम्मद. पीला पुत्र मो. निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
6. अब्दुल खान पुत्र अकबर खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
7. अकबर खान पुत्र रमजान खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
8. मो. जनाब पुत्र निज़ामुद्दीन खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
9. अयूब खान पुत्र सरदार खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
10. निजामुद्दीन पुत्र करमुद्दीन निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
11. रशीद खान पुत्र बहाल खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़
12. कल्लू खान पुत्र जमाल खान, निवासी ग्राम शक्तिघाट बिरानपुर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़

Filed under Chhattisgarh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.