Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

न्यायालय तक पहुंची राजस्थान में कांग्रेस नेताओं की खींचतान, कोर्ट ने 5 लोगों को जारी किया नोटिस

न्यायालय तक पहुंची राजस्थान में कांग्रेस नेताओं की खींचतान, कोर्ट ने 5 लोगों को जारी किया नोटिस

राजस्थान में कांग्रेस नेताओं की आपसी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है. खींचतान और आपसी लड़ाई अब न्यायालय तक पहुंच चुकी है. ताजा मामला जयपुर (Jaipur) का है. मालवीय नगर की प्रत्याशी रहीं अर्चना शर्मा  ने कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा  और महेश शर्मा  समेत पांच लोगों पर 10 करोड़ रुपए के मानहानि का दावा किया है. इस मामले में जयपुर महानगर द्वितीय क्षेत्र के अतिरिक्त जिला न्यायालय ने पांच लोगों को नोटिस जारी किया है और उनसे 27 मई तक जवाब देने को कहा है.

वोटिंग से पहले वायरल हुआ था वीडियो

दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान अर्चना शर्मा का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था. अर्चना शर्मा के पर्सनल सेक्रेटरी रहे महावीर ने ऑडियो वायरल किया था. वायरल ऑडियो में पैसों के लेनदेन की बात हो रही थी. तब अर्चना शर्मा ने उस ऑडियो को फेक बताया था. वोटिंग से दो दिन पहले यह ऑडियो वायरल किया गया था. तब अर्चना शर्मा ने कहा था कि मैं चुनाव में आगे हूं, इसलिए मेरे खिलाफ यह साजिश की गई है. अब इसी मामले में अर्चना शर्मा ने मानहानि का दावा किया है.

अर्चना शर्मा ने दावे में क्या कहा?

अपने दावे में अर्चना शर्मा की तरफ से अधिवक्ता एके जैन ने बताया कि अर्चना शर्मा मालवीय नगर से कांग्रेस प्रत्याशी थीं. यहां 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने थे. महावीर उपाध्याय पूर्व में सहायक कार्यकर्ता था, लेकिन ढाई साल पहले उसे हटा दिया था. इसी खुन्नस में महावीर उपाध्याय ने 22 नवंबर को एक फेक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया. इस मामले में महावीर उपाध्याय के साथ साथ कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा, महेश शर्मा, विचार व्यास, रामचंद्र गर्ग को प्रतिवादी बनाया गया है.

कांग्रेस का टिकट चाहते थे दोनों नेता

अर्चना शर्मा और राजीव अरोड़ा दोनों ही मालवीय नगर से कांग्रेस का टिकट चाहते थे. कांग्रेस ने दो बार चुनाव हार चुकी अर्चना शर्मा को उम्मीदवार बनाया था. तब राजीव अरोड़ा के समर्थकों ने दिल्ली में प्रदर्शन भी किया था. विधानसभा चुनाव के पूर्व से चली आ रही यह खींचतान अब न्यायालय तक पहुंच चुकी है.

Filed under Rajasthan

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.