Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों में बढ़ी CM विष्णुदेव साय की लोकप्रियता, साफ छवि से जीता लोगों का मन

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों में बढ़ी CM विष्णुदेव साय की लोकप्रियता, साफ छवि से जीता लोगों का मन

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीसरे चरण के साथ ही समाप्त हो गया है। इसके बाद से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी दी गई। तब से ही सीएम विष्णुदेव साय दूसरे राज्यों में पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जिसकी वजह से अब वह छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों में भी काफी पॉपुलर हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न होने के बाद से सीएम साय ने मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में कई चुनावी सभाएं और रैलियां की। उनके भाषण ने उन्हें लोगों के बीच काफी लोकप्रिय कर दिया।

सीएम साय की लोकप्रियता बढ़ी

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से सीएम साय ने मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में कुल 53 दिन में 64 जनसभा समेत कुल 117 सभाओं को संबोधित किया है। इस दौरान सीएम साय जहां कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को लेकर आक्रामक रहे, वहीं लोगों के साथ काफी विनम्र रहे। उन्होंने अपने सभी संबोधन में राजनीतिक बातों से ज्यादा मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बारे में लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा धुआंधार तरीके से पार्टी चुनावी प्रचार किया। इस दौरान उन्हें जनता का भरपूर प्यार, स्नेह और आशीर्वाद मिला।

लोगों को भाई सीएम साय की साफ छवि

इन राज्यों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की साफ स्वच्छ छवि ने जनता के दिल को जीतने का काम किया है। इसी बात को देखते हुए केन्द्रीय नेतृत्व ने उन्हें स्टार प्रचारक के तौर पर मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में भेजा। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए शानदार तरीके से पार्टी का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने पार्टी के 400 पार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

Filed under Chhattisgarh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.