Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

सुकमा के टेटराई तोलनाई जंगलों में मुठभेड़, DRG जवानों ने एक नक्सली को किया ढेर

सुकमा के टेटराई तोलनाई जंगलों में मुठभेड़, DRG जवानों ने एक नक्सली को किया ढेर

छत्तीसगढ़ के बस्तर के सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के टेटराई और तोलनाई के जंगलों में तड़के सुबह डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में डीआरजी जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया. इसके बाद भी जवानों का जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है. एसपी किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है.

एसपी किरण चव्हाण ने बताया, “शुक्रवार रात करो टेटराई तोलनाई के जंगलों में नक्सलियों के होने की जानकारी प्राप्त हुई थी. इसके आधार पर डीआरजी के जवान ऑपरेशन के लिए रवाना हो गए थे. मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है और उसके शव को भी बरामद कर लिया गया है. नक्सली के पास एक बंदूक और भारी मात्रा में विस्फोटक मिले हैं. मुठभेड़ के आसपास के हिस्से में सर्च ऑपरेशन जारी है.”

इससे पहले 10 मई को बीजापुर जिले में नक्सल प्रभावित इकाले में भी सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया था. पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट में दो जवान भी घायल हुए थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया था उन्हें कमांडर वेल्ला, गंगालूर एरिया कमेटी का सचिव दिनेश मोड़ियम और लगभग 150 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की गुप्त सूचना मिली थी, जिसपर 8 मई को डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी सुकमा, ‘बस्तर फाइटर’, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के दल को नक्सल रोधी अभियान (Anti Naxal Campaign) पर रवाना किया गया था.

 

Filed under Chhattisgarh India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.