Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

‘लोकसभा चुनाव के बाद सबसे पहले पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी,’ पाकिस्तानी मीडिया का बड़ा दावा

‘लोकसभा चुनाव के बाद सबसे पहले पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी,’ पाकिस्तानी मीडिया का बड़ा दावा

पाकिस्तान की मीडिया में इस समय भारत के प्रधानमंत्री की चर्चा जोरों पर है, दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मोदी सबसे पहले पाकिस्तान आएंगे. वहीं पाकिस्तान की मीडिया में चल रही खबरों से ऐसा लगता है कि पाकिस्तानियों को पूरा यकीन है कि इस बार फिर मोदी ही भारत में चुनाव जीतने वाले हैं. एक मीडिया शो के दौरान पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार से जब पीएम मोदी के पाकिस्तान आने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने चौंकाने वाले जवाब दिए.

पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने भी पाकिस्तानी मीडिया की क्लिप चलाई है, जिसमें पीएम मोदी के पाकिस्तान आने का दावा किया जा रहा है. दरअसल, एक मीडिया शो में पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हसन निसार से महिला पत्रकार ने सवाल किया कि पाकिस्तान राजनीतिक पंडितों का कहना है कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सबसे पीएम मोदी पाकिस्तान का दौरा करेंगे.

इसका जवाब देते हुए हसन निसार ने कहा, ‘अगर नरेंद्र मोदी ऐसा करते हैं तो वह तारीख इतिहास में दर्ज की जाएगी. नरेंद्र मोदी नेल्सन मंडेला की स्थिति में चले जाएंगे. मोदी दुनिया की सबसे बड़ी जमूरियत के पसंदीदा नेता हैं. उनका पाकिस्तान में आना बड़ी बात होगी, हमको खुशी होगी कि वे पाकिस्तान आएं.’

मोदी के दौरे से पाकिस्तान को होगा फायदा-पाकिस्तानी

पीएम मोदी के पाकिस्तान दौरे को लेकर पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने भी पाकिस्तान के मेन स्ट्रीम मीडिया के पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान पाकिस्तान के पत्रकारों ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि मोदी साहब पाकिस्तान आने वाले हैं, इससे पाकिस्तान को बड़ा फायदा होगा. इस दौरान शोएब ने सवाल किया कि आखिर दोनों देशों के बीच में तनाव चल रहा है, इमरान की सरकार में भारत से ट्रेड बंद कर दी गई, क्या इसके लिए हमें पहल नहीं करना चाहिए? इसका जवाब देते हुए पाकिस्तानी पत्रकारों ने कहा कि किसी देश का विकास तभी संभव है, जब पड़ोसी देशों के बीच ट्रेड हो.

पाकिस्तान में मीडिया स्वतंत्र नहीं- पाकिस्तानी पत्रकार

इस दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा कि उनको नहीं लगता है कि नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के बारे में अच्छा सोचते हैं, लेकिन दोनों देश के बीच में ट्रेड हो तो बेहतर होगा. पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा कि पाकिस्तान में मीडिया स्वतंत्र नहीं है और पूरी दुनिया में स्वतंत्र नहीं है. हम जो चाहते हैं वह नहीं चला सकते. पिछले चार साल पाकिस्तान की मीडिया पर ज्यादा दबाव बढ़ा है. शख्स ने कहा कि हमारे लीडरों को चाहिए कि भारत के साथ जमकर ट्रेड करें, आखिर ईरान के साथ हम स्मगलिंग कर रहे हैं. इसी को अगर वैध तरीके से करें तो पाकिस्तान की सरकार को टैक्स मिलेगा.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.