Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

पूर्वांचल की सियासत तेज, BJP को धनंजय सिंह का समर्थन, ऐलान के बाद पत्नी श्रीकला की अमित शाह से मुलाकात

पूर्वांचल की सियासत तेज, BJP को धनंजय सिंह का समर्थन, ऐलान के बाद पत्नी श्रीकला की अमित शाह से मुलाकात

लोकसभा चुनाव के बीच जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था. अब उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है, जिसकी उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है. धनंजय सिंह का बीजेपी को समर्थन देना और फिर उनकी पत्नी की गृह मंत्री के साथ तस्वीर सामने आना, कई राजनीतिक कयास खड़े कर रहा है.

श्रीकला रेड्डी ने अमित शाह के साथ अपनी मुलाकात को बस एक शिष्टाचार भेंट बताया है. हालांकि, इस मुलाकात के बाद पूर्वांचल की सियासत में हलचल तेज हो गई है. हलचल तेज इसलिए भी है क्योंकि बसपा ने जौनपुर सीट से श्रीकला रेड्डी को टिकट दिया था, बाद में उन्होंने टिकट काट दिया था. बसपा ने अब इस सीट मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव को चुनावी मैदान में उतारा है.

टिकट कटने के बाद क्या बोली ?

बता दें कि पार्टी से टिकट कटने के बाद श्रीकला ने सोशल मीडिया एक लंबा पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने कहा, जौनपुर परिवार का साथ और विश्वास हमारी ताकत है. कोई व्यक्ति मेरे आत्मबल को तोड़ नहीं सकता. सत्ता, सरकारें और पार्टियां जनता से हैं, न की हम उनसे हैं. उन्होंने आगे कहा कि जेठ दुपहरिया हो या आधी रात, चुनाव हारे या जीतें, लड़ने न लड़ने और तमाम अच्छेबुरे प्रसंगों से परे, हम हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे.

बता दें कि सियासी उलटफेर के बाद जौनपुर हॉट सीट बनी हुई है. बसपा से श्रीकला सिंह का टिकट कटने के बाद से ही दोनों ही नेताओं के स्वर बदलने लगे थे. जौनपुर में छठे चरण में मतदान होना है.

धनंजय सिंह का बीजेपी को सपोर्ट

बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने बीते मंगलवार को बीजेपी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया था. इसके लिए उन्होंने पहले समर्थकों के साथ बैठक की और फिर निर्णय लिया. सिंह ने ये निर्णय तब किया था जब बसपा ने उनकी पत्नी श्रीकला का टिकट काट दिया था.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.

One India News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.