Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 31°C

6.6 मिलियन डॉलर में बिकने को तैयार है कैम्पो शहर, जानें क्या है खासियत

6.6 मिलियन डॉलर में बिकने को तैयार है कैम्पो शहर, जानें क्या है खासियत

कैलिफोर्निया का एक पूरा शहर बिकने जा रहा है. कैम्पो शहर 6.6 मिलियन डॉलर में बिकने के लिए तैयार किया गया है. यह शहर मैक्सिकन बॉर्डर से सिर्फ कुछ ही दूर है और सैन डिएगो से लगभग 50 मील दक्षिण- पूर्व में स्थित है. शहर में तकरीबन 20 इमारतें है, वो भी बिक जाएंगी.

इसमें अपार्टमेंट, सिंगल-फैमिली घर और कॉमर्शियल प्रॉपर्टिज भी शामिल हैं. इसके अलावा कॉमर्शियल किरायेदारों में एक बैपटिस्ट चर्च, एक यूएस पोस्ट ऑफिस, एक वेटरन्स ऑफ फॉरेन वॉर्स चैप्टर, एक मेटल शॉप, एक कैबिनेट शॉप, एक लंबर शॉप और एक बॉर्डर पेट्रोल आउटपोस्ट शामिल हैं.

ऐसे खरीदार की तलाश में हैं जॉन रे

जॉन रे के पास साल 2000 से कैम्पो शहर के अधिकांश हिस्से पर मालिकाना हक है. रे अब ऐसे खरीदार की तलाश में हैं जो कैम्पो को लेकर भविष्य के लिए एक पॉजिटिव नजरिया रखने के साथ, शहर को फिर से विकसित करने में रुचि ले. साथ ही जो कैम्पो में वर्तमान में रह रहे लोगों कि इच्छाओं और जरूरतों का ध्यान भी रखे.

कैलिफ़ोर्निया के शहर कैम्पो की स्थापना 19वीं शताब्दी में हुई थी. दूसरे विश्व युद्ध के समय यह एक सैन्य शहर के रूप में काम करता था. मौजूदा समय मे इस शहर में लगभग 100 लोग रहते हैं. ये सभी मौजूदा मालिक, लास वेगास के रियल एस्टेट निवेशक जॉन रे, को किराया देकर रहते हैं.

क्यों बेचना चाहते हैं ?

जॉन रे कैम्पो को बेचना चाहते हैं क्योंकि वह मालिक होने और हर चीज की देखरेख के लिए कर्मचारियों को नियुक्त करने से थक गए हैं. कैम्पो के अलावा, वह बैंकहेड स्प्रिंग्स के भूतिया शहर को भी बेचने की कोशिश कर रहे हैं. ये जैकुम्बा से लगभग 3.5 मील उत्तर पश्चिम में स्थित हैं. श्री रे ने कहा कि वह इस छोटे से गांव के लिए $2 मिलियन मांग रहे हैं, जिसे उन्होंने 2000 में खरीदा था. रे ने पिछले कुछ सालों में एल सेंट्रो, युमा, लोगान हाइट्स, और शर्मन हाइट्स में भी संपत्तियाँ खरीदीं, जिनमें से सभी को उन्होंने बेच दिया है.

टॉप गन सीआरई के लिस्टिंग एजेंट निक हर्नांडेज़ ने कहा, सबसे बड़ा बदलाव नेट ऑपरेटिंग इनकम में है. इसके अलावा, इस बार इसे बेचने के लिए विक्रेता में ज्यादा उत्साह है. उनकी मिशन वैली स्थित कंपनी को यह लिस्टिंग लगभग तीन हफ्ते पहले मिली थी. इसके लिए उन्होंने संभावित खरीदारों से संपर्क करना, मार्केटिंग कंटेंट तैयार करना और एक प्रोमो वीडियो तैयार करना शुरू कर दिया है.

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.