Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 27°C

‘इंडी गठबंधन को वोट दें, मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा’, केजरीवाल के बयान परअनुराग ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

‘इंडी गठबंधन को वोट दें, मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा’, केजरीवाल के बयान परअनुराग ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार करने के लिए वे जेल से बाहर हैं। इस बीच दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे (भाजपा) कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को जेल जाना  होगा। 25 मई को अगर आप ‘कमल’ का बटन दबाएंगे तो मुझे जेल जाना पड़ेगा। लेकिन अगर आपने इंडी गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में वोट दिया तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा। केजरीवाल ने कहा, ‘ये सोच लो कि आपको केजरीवाल को जेल भेजना है या नहीं।’

केजरीवाल की अपील पर अमित शाह की प्रतिक्रिया

इस मामले पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रतिक्रिया दी थी।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने  कहा कि मैं एक मतदाता के नाते ऐसा मानता हूं कि अरविंद केजरीवाल जहां भी जाएंगे, वहां शराब घोटाला लोगों को जनर आएगा। वो जहां जाएंगे लोगों को शराब घोटाला ही नजर आएगा। कुछ लोगों को बड़ी बोतल दिखेगी। वहीं केजरीवाल के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो सुप्रीम कोर्ट की इससे बड़ी आवमानना नहीं हो सकती है। क्या सुप्रीम कोर्ट जीत और हार के आधार पर गुनाह का निर्णय करेगा।

अनुराग ठाकुर बोले- भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं केजरीवाल

वहीं अरविंद केजरीवाल द्वारा लोगों से इंडी गठबंधन के पक्ष में वोट करने और उन्हें जेल जाने से बचाने के लिए की गई अपील को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मैंने पहली बार देखा है कि जो व्यक्ति भ्रष्टाचार के चलते जेल गया हो और कोर्ट ने सिर्फ प्रचार के लिए कुछ दिन का समय दिया हो और प्रचार में भी वह यह गुहार कर रहे हैं कि इसलिए वोट करो कि जेल न जाना पड़े, यह दर्शाता है कि यह व्यक्ति कितना स्वार्थी है और इनमें कितनी अनैतिकता है। यह भ्रष्ट सरकार के भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं जो जेल से बचने के लिए जनता से गुहार लगा रहे हैं, यह देश के लिए नहीं अपने लिए सोच रहे हैं।”

https://x.com/AHindinews/status/1791369305776603518

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.