Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

बिभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में दी अग्रिम जमानत की अर्जी, आज ही होगी सुनवाई

बिभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में दी अग्रिम जमानत की अर्जी, आज ही होगी सुनवाई

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में गिरफ्तार विभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. मामला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुशील अनुज त्यागी के सामने लिस्टेड किया गया है और इसपर आज ही सुनवाई की जाएगी. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में हुई मारपीट मामले में आरोपी विभव कुमार को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. विभव को अरविंद केजरीवाल के सीएम हाउस से हिरासत में लिया गया था और वहां से पुलिस उन्हें सिविल लाइन पुलिस स्टेशन लेकर गई थी. दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि विभव दिल्ली से बाहर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री आवास में ही मौजूद हैं.

पुलिस विभव को लेकर जैसे ही सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन पहुंची तो वहां AAP के लीगल सेल क प्रमुख संजीव नासियार ने जबरदस्ती घुसने का प्रयास किया. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें धक्का देकर एक तरफ कर दिया.

सूत्रों के मुताबिक, विभव कुमार ने अपनी शिकायत को लेकर दिल्ली पुलिस को जो मेल भेजा था उसका आईपी एड्रेस भी पुलिस ने ट्रैक किया था. कई टीमें विभव की तलाश के लिए लगातार लगी हुईं थी और फाइनली विभव को सीएम आवास से हिरासत में ले लिया गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

गौरतलब है कि 13 मई को स्वाति मालीवाल से मारपीट की घटना सामने आई थी और उन्होंने अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद स्वाति ने FIR दर्ज करवाई और शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए. उन्होंने विभव पर गंभीर आरोप लगाए गए. मुकदमा दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस विभव की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसकी लोकेशन खंगाल रही थी.

पुलिस ने सीन किया रीक्रिएट

स्वाति मालीवाल से हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सीएम हाउस पहुंचकर सीन को रीक्रिएट किया. शुक्रवार की शाम 4:40 पर एफएसएल की एक टीम मुख्यमंत्री आवास पर जांच के लिए पहुंची, साथ में दिल्ली पुलिस की भी एक टीम मौजूद थी करीब आधे घंटे के बाद यानी 5:15 पर एफएसएल की टीम अपनी जांच के बाद वापस लौट गई. तकरीबन सवा घंटे के बाद यानी 6:15 बजे FSL की टीम अपनी अत्यधिक और हेवी इक्विपमेंट के साथ वापस मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची और इस दौरान वहां पुलिस टीम भी मौजूद थी. इसके करीब 8 मिनट के बाद यानी 6:23 पर दिल्ली पुलिस की एक टीम स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची करीब आधे घंटे बाद 7 बजकर पांच मिनट पर स्वाती मालीवाल सीएम आवास से बाहर निकलीं. अंत में दिल्ली पुलिस और एफएसएल की टीम सीएम आवास से रात 12.15 बजे निकली. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कुछ सीसीटीवी कैमरों का डेटा पेन ड्राइव में ले लिया है. पुलिस आज सुबह जांच के लिए दोबारा सीएम आवास जा सकती है

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.