Skip to content
Wednesday, October 28, 2026

Tata Motors की सब्सिडियरी कंपनियों ने Bajaj Finance से मिलाया हाथ

Tata Motors की सब्सिडियरी कंपनियों ने Bajaj Finance से मिलाया हाथ

टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल और पैसेंजर इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी सब्सिडियरी कंपनियों ने अपने डीलर्स को सप्लाई चेन फाइेंशियल सोल्यूशंस उपलब्ध कराने के लिए बजाज फाइनेंस के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने बयान में कहा कि टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनियां टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अपने यात्री तथा इलेक्ट्रिक वाहन डीलरों के लिए आपूर्ति श्रृंखला वित्तीय समाधान का विस्तार करने के लिए बजाज फाइनेंस के साथ हाथ मिलाया है।

MoU में क्या है?

इसमें कहा गया है समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत टीएमपीवी और टीपीईएम के डीलरों को न्यूनतम गारंटी के साथ फाइनेंसिंग उपलब्ध कराने के लिए बजाज फाइनेंस की व्यापक पहुंच का लाभ उठाया जाएगा। टीपीईएम के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) एवं टीएमपीवी के निदेशक धीमान गुप्ता ने कहा कि बजाज फाइनेंस के साथ साझेदारी डीलर भागीदारों की बढ़ी हुई कार्यशील पूंजी तक पहुंच को और मजबूत करेगी।

यह होगा फायदा

बजाज फाइनेंस के उप-प्रबंध निदेशक अनूप साहा ने कहा, ‘‘इस वित्तपोषण के जरिये हम टीएमपीवी तथा टीपीईएम के अधिकृत यात्री व इलेक्ट्रिक वाहन डीलरों को वित्तीय पूंजी से लैस करेंगे, जो उन्हें बढ़ते यात्री वाहन बाजार द्वारा पेश किए गए अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा।’’ साहा ने कहा कि इस सहयोग से न केवल डीलरों को लाभ होगा, बल्कि यह भारत में मोटर वाहन उद्योग की वृद्धि में भी मदद करेगा।

शेयरों के भाव

शुक्रवार को बीएसई पर टाटा मोटर्स का शेयर 0.76 फीसदी या 7.20 रुपये की बढ़त के साथ 952.95 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, बजाज फाइनेंस का शेयर 0.10 फीसदी या 6.90 रुपये की बढ़त के साथ 6735.05 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार को मुंबई में चुनाव के चलते शेयर बाजार बंद रहा।

Filed under India Business

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.