Skip to content
Thursday, November 5, 2026 Ahmedabad 34°C

हवा में हादसा! फ्लाइट की टक्कर से 36 फ्लेमिंगो बर्ड्स की हुई मौत, मुंबई के कई इलाकों से मृत मिलीं

हवा में हादसा! फ्लाइट की टक्कर से 36 फ्लेमिंगो बर्ड्स की हुई मौत, मुंबई के कई इलाकों से मृत मिलीं

शहर के घाटकोपर इलाके में अलग-अलग स्थानों पर कम से कम 36 फ्लेमिंगो मृत पाए गए हैं। एक वन्यजीव कल्याण समूह के सदस्य ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी। ‘रेस्किंग एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर’ (आरएडब्ल्यूडब्ल्यू) के संस्थापक और वन विभाग में मानद वन्यजीव वार्डन पवन शर्मा ने बताया कि घाटकोपर में कुछ स्थानों पर मृत पक्षी देखे जाने के बारे में कई लोगों के फोन आ रहे थे। उन्होंने बताया कि मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए मृत पक्षियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रात 9 बजे हुए हादसा

मुम्बई आ रही एक एमिरेट्स फ्लाइट की टक्कर से 36 फ्लेमिंगो बर्ड्स की मौत हो गई। ये घटना सोमवार रात 9 बजे की बताई जा रही है। वहीं इस टक्कर के बाद कई मरे हुए फ्लेमिंगो बर्ड्स मुम्बई के घाटकोपर इलाके में मिले। बताया जा रहा है कि एमिरेट्स की फ्लाइट नंबर EK 508 के साथ ये हादसा हुआ। वहीं इस टक्कर की वजह से फ्लाइट को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इसके बावजूद फ्लाइट ने एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली। फिलहाल फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वन अधिकारियों और एनिमल एक्टिविस्ट ने मरे हुए फ्लेमिंगो बर्ड्स को हटाया है।

अलग-अलग इलाकों से मृत मिलीं

इस हादसे के कई वीडियो भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि मृत फ्लेमिंगो बर्ड्स मुंमई के कई अलग-अलग इलाकों से बरामद किए गए। स्थानीय लोगों ने फोन करके इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग और अन्य टीमें मौके पर पहुंची और मृत फ्लेमिंगो बर्ड्स को कब्जे में लिया। इसके बाद सभी मृत बर्ड्स को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि हर साल लाखों की संख्या में गर्मी के मौसम में फ्लेमिंगो बर्ड्स ठाणे और नवी मुंबई के वेटलैंड इलाके में आते हैं।

 

 

Filed under India Maharashtra

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.