Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

‘400 सीटें संविधान बदलने के लिए नहीं, पाकिस्तान से PoK…’, निशिकांत दुबे का बड़ा ऐलान

‘400 सीटें संविधान बदलने के लिए नहीं, पाकिस्तान से PoK…’, निशिकांत दुबे का बड़ा ऐलान

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि एनडीए के लिए 400 सीटों का टारगेट सेट किया गया है. पार्टी की तरफ से नारा दिया गया है कि अबकी बार 400 पार. बीजेपी-एनडीए के नेता हर रैली में ये नारा दे रहे हैं. इस नारे को लेकर तमाम तरह के आरोप भी लग रहे हैं. विपक्ष का कहना है कि बीजेपी 400 सीटें चाहती है, ताकि संविधान और आरक्षण खत्म किया जा सके और तानाशाही लागू की जा सके.

वहीं, अब झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और पार्टी नेता निशिकांत दुबे ने बताया है कि आखिर उनके दल को 400 सीटों की जरूरत क्यों है. निशिकांत दुबे का कहना है कि एनडीए-बीजेपी को 400 सीटें चाहिए, ताकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत में मिलाया जा सके. निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन/ बीजेपी को 400 लोकसभा की सीट पाकिस्तान के कब्जे में स्थित जम्मू-कश्मीर के हिस्से को भारत में लाने के लिए आवश्यक है.”

संविधान बदलने के लिए लगा रहे 400 पार का नारा: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ हफ्ते पहले मध्य प्रदेश के रतलाम में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि बीजेपी नेता संविधान बदलने के लिए 400 सीटों का नारा लगा रहे हैं. उन्होंने कहा था, “बीजेपी नेताओं ने साफ कहा है कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो संविधान को किनारे कर देंगे. यही वजह है कि उन्होंने 400 पार का नारा दिया है. बीजेपी नेता कह रहे हैं कि वे आरक्षण छीनने वाले हैं.” राहुल ने वादा किया था कि वह आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा को भी बढ़ाएंगे.

संविधान की रक्षा के लिए दे दूंगा जीवन का बलिदान: पीएम मोदी

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साफ कर चुके हैं कि वह संविधान की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान भी दे देंगे. इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने खुद ही संविधान पर हमला किया था. वह समय अब जा चुका है. यही वजह है कि मैं आज कहता हूं कि जब तक मोदी जीवित हैं. मैं इस संविधान के लिए लड़ूंगा और यहां तक कि अपने जीवन का बलिदान भी दे दूंगा.

Filed under Jharkhand India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.