Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 25°C

जीतन राम मांझी का तेजस्वी यादव पर तंज, कहा- ‘4 जून को कईयों को मिर्गी आएगी, चटा चट… चटा चट’

जीतन राम मांझी का तेजस्वी यादव पर तंज, कहा- ‘4 जून को कईयों को मिर्गी आएगी, चटा चट… चटा चट’

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान एक जून को होना है. चार जून को चुनाव का रिजल्ट सबके सामने होगा. ऐसे में जैसे-जैसे नतीजे के दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे बयानबाजी भी तेज हो रही है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को उन्हीं के स्टाइल में जवाब देते हुए तंज कसा है. मांझी ने मंगलवार (28 मई) को एक्स पर पोस्ट किया है.

जीतन राम मांझी सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “4 जून को Indi वालों के आंसू गिरेंगें… धका धकऽऽ धका धकऽऽऽ धका धकऽऽ, EVM पर आरोप लगेगा, फटा फटऽऽ फटा फटऽऽ फटा पटऽऽ, कईयों को मिर्गी आएगी, चटा चटऽऽ चटा चटऽऽ चटा चटऽऽ”

तेजस्वी यादव ने कुछ इसी अंदाज में दिया था बयान

बता दें कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार चुनावी सभा कर रहे हैं. वह पीएम मोदी और एनडीए के नेताओं पर हमलावर हैं. हाल में उन्होंने कहा था, “माहौल है एकदम टनाटन टनाटन टनाटन, एक करोड़ नौकरियां मिलेंगी फटाफट फटाफट फटाफट, महिलाओं को एक लाख मिलेगा खटाखट खटाखट खटाखट, बीजेपी हो गई सफाचट सफाचट सफाचट, इंडिया गठबंधन पर वोट पड़ रहा ठकाठक ठकाठक.” तेजस्वी यादव के इसी अंदाज पर मांझी ने भी हमला बोला है.

बिहार में सातवें और अंतिम चरण में एक जून को आठ सीटों पर चुनाव होना है. इन आठ सीटों में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद शामिल है. चार जून को नतीजा साफ हो जाएगा कि किसके पाले में कितनी सीटें जाएंगी. हालांकि मंगलवार (28 मई) को ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी दावा करते हुए कहा है कि 4 जून को पीएम मोदी जाने वाले हैं. इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.

Filed under Bihar India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.