Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 25°C

सोने की तस्करी के आरोप में पकड़े गए शशि थरूर के पीए, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई गिरफ्तारी

सोने की तस्करी के आरोप में पकड़े गए शशि थरूर के पीए, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई गिरफ्तारी

कांग्रेस नेता और केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से मौजूदा सांसद शशि थरूर के पर्सनल असिस्टेंट शिव कुमार को कस्टम विभाग ने पकड़ा है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर ये कार्रवाई की गई है। शिव कुमार अपने किसी परिचित से सोने का हैंडओवर ले रहे थे, जो कि विदेश दौरे से लौटा था। बताया जा रहा कि उस शख्स ने विदेश से लाए गए गोल्ड शिव कुमार को सौंपे थे। इसी दौरान कस्टम विभाग ने कार्रवाई की तो उन्हें पहले हिरासत में लिया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

शशि थरूर के पीएम शिव कुमार अरेस्ट

बताया गया कि सोने की कीमत करीब 55 लाख है। बताया गया कि शिव कुमार गोल्ड के बारे में कस्टम अधिकारियों को कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे पाए। इसी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूरा मामला मामला बुधवार देर शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 का है। बताया जा रहा जब खुद को कांग्रेस नेता शशि थरूर का पीए बताने वाले शिव प्रसाद को कस्टम टीम ने पकड़ा।

गोल्ड स्मगलिंग का आरोप

जानकारी के मुताबिक, शिव प्रसाद दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में किसी से मिलने पहुंचे थे। वो शख्स विदेश दौरे से लौटा था। टर्मिनल-3 पर आने वाली फ्लाइट से आए यात्रियों पर कस्‍टम विभाग के अधिकारी खास नजर रखते हैं। इसी दौरान ग्रीन चैनल पर कस्‍टम की टीम ने शिव कुमार को जांच के लिए रोका। जांच में उनके कब्‍जे से सोना बरामद किया गया। जब उनसे इस गोल्ड के बारे में पूछा गया तो वो उसे लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसी के बाद कस्टम विभाग की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा एक्शन

दिल्ली एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। पिछले हफ्ते ही सोने की तस्करी के केस में कस्टम ने 5 विदेशी नागरिकों को पकड़ा था। इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर भी सोने की स्मगलिंग का पर्दाफाश हुआ था।

 

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.