Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

बिहार में लू लगने से 60 मौतें, औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 15 लोगों की गई जान, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?

बिहार में लू लगने से 60 मौतें, औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 15 लोगों की गई जान, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?

पूरे देश में आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है। अब बिहार में सूरज की तपिश से लोगों की जान जा रही है। लू ने अबतक 60 लोगों की जिंदगी निगल ली। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा मौतें हुईं। सुरक्षाकर्मी सहित मरने वालों में 10 लोग ऐसे हैं, जिनकी चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत हुई। आइए जानते हैं कि बिहार में कब हीटवेव से राहत मिलेगी।

इन राज्यों में हुईं मौतें

बिहार की राजधानी पटना में लू लगने से 11 लोगों की जान चली है, जबकि औरंगाबाद में मरने वालों की संख्या 15 है। भीषण गर्मी से भोजपुर में 10, रोहतास में 8, कैमूर में 5, गया में 4, मुजफ्फरपुर में 2, शेखपुरा में 2 लोगों की मौत हुई। जमुई, सारण, बेगूसराय जिलों में एक-एक व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया।

औरंगाबाद में सबसे ज्यादा मौतें

औरंगाबाद स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि औरंगाबाद में गुरुवार को लू लगने से 12 लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग अस्पतालों में 20 से अधिक लोग भर्ती थे। अब जिले में भीषण गर्मी से मरने वाले लोगों की संख्या 15 हो गई। औरंगाबाद में पिछले एक सप्ताह से तापमान 45 से 48 डिग्री के बीच रहा। जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बिहार में कब पहुंचेगा मानसून?

उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच लोगों को अब मानसून का इंतजार है। लोग आसमान में टकटकी लगाकर देख रहे हैं कि कब बादल बरसेंगे? भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, केरल और पूर्वोत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब यह मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए अन्य राज्यों में फैलेगा। बिहार में 15 जून से मानसून की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

स्कूल-कॉलेज 8 जून तक रहेंगे बंद

राज्य में मरने वालों में मतदान कर्मी और होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं। इस बीच नीतीश सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए 8 जून तक प्राइवेट-सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया। हालांकि, स्कूल सिर्फ छात्र-छात्राओं के लिए बंद रहेंगे, लेकिन टीचरों के लिए नहीं।

कल हुई थी बारिश

बिहार के कई जिलों में कल हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने बताया कि कल से पुरवैया हवा चलने के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Filed under India Bihar

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.