Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

जानलेवा साबित हो रही प्रचंड लू, यूपी-बिहार में 200 से ज्‍यादा लोगों की मौत; ओडिशा में एक दिन में 19 ने तोड़ा दम

जानलेवा साबित हो रही प्रचंड लू, यूपी-बिहार में 200 से ज्‍यादा लोगों की मौत; ओडिशा में एक दिन में 19 ने तोड़ा दम

देशभर में बीते कई दिनाें से भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। इस बीच नौतपा में बढ़ते तापमान ने सांसों पर संकट खड़ा कर दिया है। लू के कारण देश में दो सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार में प्रचंड गर्मी भीषण लू आपदा बनकर टूटी है। यहां 12 जिलों में 65 लोगों की मौत हुई है, जबकि‍ प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक लोग भर्ती हैं। भोजपुर रोहतास और औरंगाबाद में स्थिति और भी खराब है। पटना समेत पूरा बिहार गर्मी की मार से झुलस रहा है।

वाराणसी और आसपास के इलाकों में सबसे ज्‍यादा मौतें

वहीं, उत्‍तर प्रदेश में भी भीषण लू और अत्‍याधिक गर्मी के कारण 160 से अधिक लोगों की जान चली गई। यूपी में सबसे अधिक 72 मौतें वाराणसी और इसके आसपास के इलाकों में हुईंं है।

47 लोगों की मृत्‍यु बुंदेलखंड और कानपुर मंडल में हुई है। यहां महोबा में 14 लोगों की जान चली गई, हमीरपुर में 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, बांदा में पांच ने दम तोड़ा है। इसके अलावा कानपुर में चार, चित्रकूट में दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं, फर्रुखाबाद, जालौन और हरदोई में तीन लोगों की मौत हुई है।

प्रयागराज-कौशांबी में भी बरपा लू का कहर

इसके अलावा, प्रयागराज में 11 लोगों ने लू की चपेट में आकर दम तोड़ दिया, झांसी में 6, अंबेडकरनगर में 4, कौशांबी में नौ, गाजियाबाद में एक नवजात शिशु समेत 4, गोरखपुर और आगरा में तीन, प्रतापगढ़, रामपुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर और पीलीभीत में कुल पांच लोगों की मौत हो गई।

तापमान तोड़ रहा पुराने रिकॉर्ड

लखनऊ में गुरुवार 30 मई को गर्मी ने 29 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले 31 मई 1995 को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इस साल अब तक राजस्‍थान का फलोदी सबसे गर्म इलाका रहा। यहां 50 डिग्री सेल्सियस के अधिक तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्‍ली में नजफगढ़ भी रिकॉर्ड अधिकतम तापमाान दर्ज किया गया। यहां 48 पारा डिग्री तक चढ़ चुका है।

Filed under India Bihar Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.