Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

अगर बीजेपी जीती तो पंजाब में यूपी के बुलडोजर्स की लाइन लग जाएगी: योगी आदित्यनाथ

अगर बीजेपी जीती तो पंजाब में यूपी के बुलडोजर्स की लाइन लग जाएगी: योगी आदित्यनाथ

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए प्रचार के अंतिम दिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला है। सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब ड्रग व रेत माफियाओं का गढ़ बना गया है। लुधियाना और आनंदपुर साहिब में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि वे इन सभी माफियों को खत्म करने के लिए यूपी से बुलडोजर भेजेंगे।

इन जिलों में की रैली

सीएम योगी ने बीते दिन लुधियाना के बीजेपी प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू और आनंदपुर साहिब के प्रत्याशी सुभाष शर्मा के पक्ष में रैली की। इन्हीं अलग-अलग रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की पवित्र जमीन को आप सरकार और पिछली कांग्रेस सरकार ने अपवित्र कर दिया है।

प्रदेश में भू-माफिया,ड्रग माफिया और रेत माफिया का अड्डा

आगे उन्होंने कहा, “कांग्रेस और आप ने पंजाब के लोगों की भावनाओं को नहीं समझते हैं। इन सरकारों की उदासीनता की वजह ही प्रदेश में भू-माफिया,ड्रग माफिया और रेत माफिया का अड्डा बन गया है। इन्हें कुचलना होगा और इसके लिए आनंदपुर साहिब के लोगों को भाजपा के उम्मीदवारों को वोट देकर चुनना होगा। मैं माफियाओं को कुचलने के लिए यूपी से बिट्टू और शर्मा के यहां बुलडोजर भेजूंगा।” उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर बीजेपी की पंजाब में आगे सरकार बनती है,तो वह 48 घंटों के भीतर माफियो गिरोहों को खत्म कर देगी।

Filed under India Punjab

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.