Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 31°C

पीएम मोदी आज से शुरू करेंगे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कैंपेन, इस पार्क में पौधा लगाकर होगी शुरुआत

पीएम मोदी आज से शुरू करेंगे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कैंपेन, इस पार्क में पौधा लगाकर होगी शुरुआत

आज वर्ल्ड इनवायरमेंट डे यानी विश्व पर्यावरण दिवस है। इस अवसर पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए आज खुद प्रधानमंत्री मोदी एक कैंपेन शुरू करने जा रहे हैं। इस कैपेंन को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ दिया गया है। इसकी शुरुआत पीएम मोदी खुद एक पौधा लगाकर करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कैपेंन की शुरुआत बुद्ध जयंती पार्क में एक पौधा लगाकर करेंगे। इसका उद्देश्य देश भर में अभियान चलाकर पौधारोपण करवाना है।

10.45 मिनट पर होगा पौधारोपण

पीएम मोदी आज बुद्ध जयंती पार्क में करीबन 10.45 मिनट पर पौधारोपण कर इस अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की योजना है कि इस अभियान के जरिए देश भर में पौधारोपण के प्रति लोगों जागरूक किया जाए ताकि बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग से निपटा जा सके। जानकारी दे दें कि इस साल देश के कई राज्यों भीषण गर्मी की मार लोगों को झेलनी पड़ी है। इसकी को लेकर एक्सपर्ट्स ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की सलाह दी है।

पहली बार कब मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को विश्वभर में लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्त्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। ये 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है। पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1972 को UNGA ने शुरू किया था। हर साल ये दिन थीम के हिसाब से मनाया जाता है। इस साल की थीम “भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता (Land Restoration, Desertification and Drought Resilience)” रखी गई है और इस बार सऊदी अरब को मेजबान देश बनाया गया।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.