Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 25°C

पहली बार महिला के हाथ आई मेक्सिको की कमान, क्लाउडिया को राष्ट्रपति बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

पहली बार महिला के हाथ आई मेक्सिको की कमान, क्लाउडिया को राष्ट्रपति बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेक्सिको के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर बृहस्पतिवार को क्लाउडिया शिनबाम को बधाई दी। क्लाउडिया मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं। वहीं नरेंद्र मोदी भी तीसरी बार अपने नेतृत्व में भाजपा और एनडीए गठबंधन को जीत दिलाने में कामयाब रहे हैं और वह फिर से पीएम बनने जा रहे हैं। पीए मोदी ने एक्स पोस्ट पर क्लाउडिया को मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी और इसे लातिन अमेरिकी देश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर करार दिया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेक्सिको की निर्वाचित पहली महिला राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम को बधाई। यह मेक्सिको के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर और राष्ट्रपति आंद्रेज मैनुएल लोपेज ओब्राडोर के महान नेतृत्व के प्रति भी एक सम्मान है।’’ मोदी ने इस पोस्ट में निवर्तमान राष्ट्रपति ओब्राडोर को भी टैग किया। मोदी ने कहा कि वह भारत और मेक्सिको के बीच सहयोग जारी रखने और साझा प्रगति को लेकर आशान्वित हैं।

कौन हैं क्लाउडिया

शिनबाम ने हाल ही में मेक्सिको के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है। इसके साथ ही मेक्सिको में इस पद पर चुनी जाने वाली वह पहली महिला बन गई हैं। वह पेशे से जलवायु वैज्ञानिक और मेक्सिको सिटी की पूर्व मेयर रही हैं। उन्हें पहले से ही ओब्राडोर की पसंदीदा उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था। अब चुनाव में उन्हें जनता ने बहुमत देकर यह अवसर प्रदान किया है। मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बनने के बाद क्लाउडिया ने देश के लोगों का आभार जताया है। भारत ने मेक्सिको के साथ अपने रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

 

Filed under India World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.