Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए बड़ा ऐलान, किसान सम्मान निधि में यहां 2000 रुपये का इजाफा

Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए बड़ा ऐलान, किसान सम्मान निधि में यहां 2000 रुपये का इजाफा

राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  ने किसान सम्मान निधि में 2000 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया गया है. अब राजस्थान में किसान सम्मान निधि के तौर पर 8000 रुपये दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जो वादे किए थे, उन्हें अब पूरा किया जा रहा है. नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से एक दिन पहले यह बड़ा ऐलान किया गया है. एनडीए को बहुमत मिलने के बाद शुक्रवार को नरेंद्र मोदी को अगली सरकार बनाने के लिए गठबंधन के सभी दलों का समर्थन मिल गया था. नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर की घोषणा 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के समग्र उत्थान की दिशा में पीएम किसान सम्मान निधि में 2 हजार रुपये की वृद्धि की गई. इससे किसानों के लिए केंद्र सरकार की 6 हजार रुपये की सालाना राशि बढ़कर अब हुई 8 हजार रुपये हो गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने किसानों के हित में यह फैसला लिया है. इस अतिरिक्त धनराशि से किसानों को संबल मिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आगे बढ़ाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है.

बुवाई का सीजन शुरू होने से पहले लिया गया फैसला 

बुवाई का सीजन शुरू होने से ठीक पहले लिए गए इस फैसले से किसानों में खुशी की लहर है. मानसून के आते ही पूरे देश में बुवाई शुरू हो जाएगी. प्रदेश के कई किसानों ने बताया कि इस रकम से उन्हें बीज और खाद खरीदने में आसानी होगी.

संकल्प-पत्र में किसानों के लिए किए गए थे बड़े वादे

जानकारी के अनुसार सरकार ने यह कदम सत्ता में आने से पहले जारी किए संकल्प-पत्र में किसानों के लिए किए गए वादों की कड़ी में उठाया है.. बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किसानों को खुशहाल बनाने का वादा किया था. इसके तहत किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर 12 हजार रुपये का वादा किया गया था. इसके साथ ही किसानों की जमीन नीलाम ना हो इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करने का भी वादा किया गया था.

तीन समान किश्तों में दी जाती है राशि

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये डायरेक्ट ट्रांसफर बेनीफिट (DBT) के जरिये दिए जाते हैं. यह धनराशि 4-4 महीने के अंतराल से 2 हजार रुपये को तीन समान किश्तों में दी जाती है. योजना का लाभ लेने के लिए किसानों की ओर से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जाता है. उसका सत्यापन होने के बाद पात्र किसानों को योजना का लाभ सीधे उनके खाते में भेजा दिया जाता है.

Filed under Rajasthan

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.