Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 28°C

24 जून से संसद का विशेष सत्र! 26 को हो सकता है लोकसभा स्पीकर का चुनाव

24 जून से संसद का विशेष सत्र! 26 को हो सकता है लोकसभा स्पीकर का चुनाव

मोदी कैबिनेट 3.0 के शपथ ग्रहण और पोर्टफोलियो बंटवारे के बाद अब 24 जून से संसद का बजट सत्र शुरू हो सकता है. इसके साथ ही 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव किया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक संसद का 8 दिवसीय विशेष सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चल सकता है. संसद के विशेष सत्र में 24 और 25 जून को नए सांसदों का शपथ ग्रहण हो सकता है. वहीं, 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने की संभावना है.

बता दें कि 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आए थे. इसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 293 सीटों के साथ जीत हासिल की थी. नतीजों के बाद से ही यह बात काफी हद तक साफ हो चुकी थी कि आगे एनडीए केंद्र में सरकार बनाएगा और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही सांसदों सहित 72 नेताओं ने मोदी कैबिनेट 3.0 की शपथ ली थी. इसके ठीक अगले दिन यानी 10 जून को सभी मंत्रियों को पोर्टफोलियो का बंटवारा भी कर दिया गया था.

कैबिनेट में सहयोगियों को क्या मिला जेडीएस

1. एच. डी. कुमारस्वामी – भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा

1. जीतन राम मांझी- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री

जनता दल (यूनाइटेड)

1. राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह- पंचायती राज मंत्री तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री

2. राम नाथ ठाकुर- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

लोक जनशक्ति पार्टी (Ramvilas)

1. चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री

तेलगु देशम पार्टी

1. किंजरापु राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्री 2. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा संचार मंत्रालय

राज्य मंत्री शिवसेना (शिंदे गुट)

1. जाधव प्रतापराव गणपतराव- आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.

राष्ट्रीय लोक दल

1. जयंत चौधरी- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री.

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया

1. रामदास अठावले- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

अपना दल (S)

1. अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.