Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 26°C

केदारनाथ मंदिर परिसर में रील बनाने वाले 270 लोगों के खिलाफ एक्शन…

केदारनाथ मंदिर परिसर में रील बनाने वाले 270 लोगों के खिलाफ एक्शन…

उत्तराखंड सरकार ने विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ के मंदिर परिसर से 50 मीटर की दूरी तक रील बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार के प्रतिबंध के बाद भी कुछ भक्त रील बना रहे थे, रील बनाने वाले भक्तों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई कर 75250 रुपये वसूल किए. इसके साथ ही मंदिर के पैदल यात्रा रूट पर यात्रा के दौरान नशा करने वालों पर कार्रवाई करते 15200 रुपये का जुर्माना वसूल किया. वहीं पुलिस द्वारा लगातार ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई की जा रही है.

बाबा केदारनाथ के मंदिर परिसर के 50 मीटर की परिधि में रील बनाने पर राज्य सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया. सरकार के प्रतिबंध के बाद भी कुछ भक्त रील बना रहे थे, पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत रील बनाने वाले 270 भक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते 75250 रुपये वसूले और यात्रा के अवसर पर नशे का सेवन करने वाले 120 लोगों से 15200 रुपये की वसूली की. वहीं पुलिस द्वारा ऑपरेशन अभियान के तहत जगह-जगह पर छापेमारी कर अवैध तरीके से शराब बेचने वाले 31 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. अब तक पुलिस पांच लाख रुपये की कीमत की शराब बरामद कर जब्त कर चुकी है.

एसएसपी डॉ बिशाखा भदाणे ने बताया कि ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई करते हुए रील बनाने वाले नशा करने वाले और शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हमारी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. बता दें की राज्य सरकार ने केदारनाथ मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार से रील बनाने पर रोक लगाई है. इसके साथ ही धार्मिक स्थलों पर आमर्यादित हरकतें करने वालो के खिलाफ ऑपरेशन मर्यादा चलाया जा रहा है. इसके तहत कोई भी व्यक्ति आगरा धार्मिक स्थल के पास नशा अश्लील अहरकत या कुछ आमर्यदित करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने का काम पुलिस कर रही है.

Filed under Uttarakhand India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.