Skip to content
Tuesday, November 3, 2026 Ahmedabad 27°C

G-7 समिट में जॉर्जिया मेलोनी ने ली पीएम मोदी के साथ सेल्फी, इस अंदाज में नजर आए दोनों नेता

G-7 समिट में जॉर्जिया मेलोनी ने ली पीएम मोदी के साथ सेल्फी, इस अंदाज में नजर आए दोनों नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 शिखर सम्मेलन से वापस भारत लौट आए हैं। उन्होंने अपने दौरे को उपयोगी बताया है और गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए इटली की जनता और सरकार का आभार भी जताया है। पीएम मोदी के इटली दौरे के पहले से ही सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा उत्सुकता इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से उनकी मुलाकात को लेकर थी। दोनों नेताओं की मुलाकात भी बेहद शानदार रही और दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन हाथ जोड़कर किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं सेल्फी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट गए हैं. इसी बीच टली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस फोटो में दोनों देश के नेता हंसते हुए नज़र आ रहे हैं. इस सम्मलेन में इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नमस्ते किया था. इसके बाद उनकी नमस्ते करते हुए फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी.

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को कहा शुक्रिया

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को शुक्रिया कहा. उन्होंने लिखा, ‘भारत को G7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने और शानदार व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद.’

इन नेताओं से मिले प्रधानमंत्री मोदी

इस सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस, तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोआन, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला से मुलाकात की. इस बार जी-7 शिखर सम्मेलन में सात देश अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा और जापान ने हिस्सा लिया था. इटली के निमंत्रण पर इस बार सम्मलेन में अल्जीरिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, भारत, जॉर्डन, केन्या, मॉरिटानिया, ट्यूनीशिया, तुर्किये और संयुक्त अरब अमीरात मेहमान के तौर हिस्सा लिया था.

 

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.