Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 26°C

‘गर्मजोशी से भरी मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद’, इटली को शुक्रिया कह नई दिल्ली के लिए रवाना हुए PM मोदी

‘गर्मजोशी से भरी मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद’, इटली को शुक्रिया कह नई दिल्ली के लिए रवाना हुए PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इटली की अपनी एक दिवसीय यात्रा खत्म करने के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गए. इस दौरान उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पोप फ्रांसिस सहित कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत की.

इटली के अपुलीया में जी7 शिखर सम्मेलन के एक आउटरीच सत्र में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी में मोनोपोली को खत्म करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि एक समावेशी समाज की नींव रखने के लिए इसे क्रिएटिव बनाया जाना चाहिए.

पीएम मोदी ने इटली से रवाना होते वक्त सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन में एक बहुत ही अच्छा दिन रहा. विश्व नेताओं के साथ बातचीत की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की.”

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के लोगों और सरकार को उनके “गर्मजोशी से भरी मेहमाननवाजी” के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य ऐसे प्रभावशाली समाधान तैयार करना है, जो वैश्विक समुदाय को लाभ पहुंचाएं और आने वाली की पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया बनाएं.

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के नई दिल्ली के लिए खाना होने के साथ ही इटली की सफल यात्रा संपन्न हो गई. इस यात्रा के दौरान जी 7 मंच के तहत प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई और शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के साथ इटली की साझेदारी और गहरी हुई.

टेक्नोलॉजी में मोनोपोली पर चर्चा

प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर विशेष जोर देने के साथ टेक्नोलॉजी में मोनोपोली को खत्म करने के महत्व पर विस्तार से बात की. पीएम मोदी ने कहा कि भारत एआई पर राष्ट्रीय रणनीति तैयार करने वाले पहले कुछ देशों में से एक है.

कई देशों के नेताओं से मुलाकात

शिखर सम्मेलन से इतर, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की, इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, पोप फ्रांसिस और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा सहित अन्य से मुलाकात की.

अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक

इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल के लिए कार्यभार संभालने के बाद मैक्रों के साथ मोदी की किसी अंतरराष्ट्रीय नेता के साथ पहली आधिकारिक द्विपक्षीय बैठक थी. भारत के अलावा, इटली ने G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और भारत-प्रशांत क्षेत्र के 11 विकासशील देशों के नेताओं को आमंत्रित किया.

 

Filed under Delhi World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.