Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 28°C

‘वायनाड के लोगों के साथ धोखाधड़ी…’ , प्रियंका गांधी के वायनाड से उपचुनाव लड़ने पर बोले BJP नेता राजीव चंद्रशेखर

‘वायनाड के लोगों के साथ धोखाधड़ी…’ , प्रियंका गांधी के वायनाड से उपचुनाव लड़ने पर बोले BJP नेता राजीव चंद्रशेखर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में भारी बहुमत के साथ देश की दो सीटों रायबरेली और वायनाड पर अपनी जीत दर्ज की है. इसके बाद सोमवार (17 जून) को राहुल गांधी ने यूपी की रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद बने रहने का फैसला लिया है. जिसके बाद अब उन्हें वायनाड सीट के सांसद पद से इस्तीफा देना होगा. इसके साथ ही कांग्रेस ने वायनाड की सीट पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को उपचुनाव लड़ाने का फैसला लिया है. कांग्रेस पार्टी के इस फैसले के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी के नेताओं की तरफ से लगातार कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर निशाने साधे जा रहे हैं.  पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस के इस फैसले को लेकर कहा कि ये बेशर्मी है.

राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से सांसद रहने का फैसला लिया है और प्रियंका गांधी वाड़ा को वायनाड से प्रत्याशी बनाया है. इसको लेकर बीजेपी नेता और पूर्व संघीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा , ‘ये बेशर्मी है और ये कांग्रेस टाइप की बेशर्मी है- वायनाड के मतदाताओं पर अपने वंश के एक के बाद एक सदस्यों को थोपना. वो भी बेशर्मी से ये छिपाने के बाद कि राहुल दूसरी जगह से चुनाव लड़ रहे थे. विश्वासघात के इस पैटर्न के ही कारण कांग्रेस को राहुल गांधी के नेतृत्व में तीसरी बार हार मिली है.’

वायनाड के लोगों के साथ धोखाधड़ी

राजीव चंद्रशेखर ने आगे लिखा कि प्रियंका गांधी को देश के किसी भी स्थान से प्रत्याशी होने का अधिकार है, लेकिन कांग्रेस के इस निर्णय से कई सवाल उठते हैं, खासकर राहुल गांधी से कि उन्होंने वायनाड के लोगों से छुपाया कि वे रायबरेली से भी प्रत्याशी होंगे. उन्होंने उनके साथ धोखा किया और आज जब उन्होंने भरोसे में उन्हें समर्थन दिया और लोगों के लिए कुछ करने का एक मौका दिया, तब वे हाथ धोकर कह रहे हैं कि मैं रायबरेली जा रहा हूं. वायनाड के लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.