Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 28°C

पीएम मोदी आज देश के किसानों को जारी करेंगे सम्मान निधि की 17वीं किस्त

पीएम मोदी आज देश के किसानों को जारी करेंगे सम्मान निधि की 17वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी संसदीय सीट से तीसरी बार सांसद बनने और प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंगलवार को पहली बार काशी आ रहे हैं। उनके स्वागत में नगर भगवा झंडों से सज गया है। जगह-जगह ढोल-नगाड़े, डमरू दल और शंखनाद से भव्य स्वागत की तैयारी है।

दोपहर साढ़े तीन काशी पहुंचेंगे पीएम

प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर 18 जून को दोपहर साढ़े तीन काशी पहुंचेंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद हेलीकाप्टर से मेहंदीगंज जाएंगे और किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम किसान सम्मान योजना के 9.26 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि 17वीं किस्त के रूप में जारी करेंगे।

इसमें वाराणसी के दो लाख 74 हजार 615 किसान भी लाभान्वित होंगे। इसके साथ पीएम कृषि सखी के रूप में मान्यता प्राप्त 30 हजार से अधिक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को प्रमाण पत्र जारी करेंगे। इनमें वाराणसी की 212 कृषि सखियां भी हैं। पीएम मंच से सांकेतिक के रूप में पांच कृषि सखियों को प्रमाण पत्र देंगे।

पीएम हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे

इनमें वाराणसी की एक, मीरजापुर की एक व तीन अन्य प्रदेशों की हैं। किसान सम्मेलन के बाद पीएम हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे। सड़क मार्ग से दशाश्वमेध घाट जाएंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे। रात आठ बजे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे। इसके बाद बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन सुबह आठ बजे बरेका हेलीपैड से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 9.45 बजे नालंदा (बिहार) के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री 19 जून को राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे व सभा को संबोधित करेंगे।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.