Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

रिलीज हुआ ‘सरफिरा’ का दूसरा गाना ‘खुदाया’, किसकी तलाश में दर-दर भटकते दिखे अक्षय कुमार?

रिलीज हुआ ‘सरफिरा’ का दूसरा गाना ‘खुदाया’, किसकी तलाश में दर-दर भटकते दिखे अक्षय कुमार?

अक्षय कुमार बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं, जो सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाना पसंद करते हैं। अभिनेता कई ऐसे नायकों की कहानी को पर्दे पर उतारते नजर आए जिन्होंने समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अब अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही जारी किया गया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फिर हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘मार उड़ी’ रिलीज किया गया, जिसमें आम आदमी की जिद की झलक देखने को मिली और अब इस फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज हो चुका है। ‘सिरफिरा’ के दूसरा गाना ‘खुदाया’ है, जो एक सूफी सॉन्ग है और इसमें अक्षय दर्द में डूबे नजर आ रहे हैं।

सरफिरा का दूसरा गाना खुदाया जारी

सरफिरा के नए सॉन्ग ‘खुदाया’ में उनके साथ राधिका मदान भी नजर आ रही हैं। गाने में अक्षय और राधिका मदान के बीच कई इमोशनल सीन को पिरोया गया है। हाल ही में मेकर्स की ओर से सरफिरा का दूसरा गाना जारी किया गया है, जिसे सागर भाटिया, नीति मोहन और सुहित अभ्यंकर ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल भी मनोज मुंतशिर ने ही लिखे हैं, जिन्होंने फिल्म के पहले गाने मार उड़ी के बोल लिखे हैं और दोनों का फील बेहद अलग है। सिरफिरा का पहला गाना मार उड़ी जहां जोश भर देता है, वहीं यह सॉन्ग प्यार के इमोशन्स से भरा है। खास बात तो ये है कि गाने को जारी हुए कुछ घंटे भी नहीं हुए हैं और इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। सॉन्ग पर दर्शकों से बेहद शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

सोरारई पोटरु की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है सरफिरा

बता दें, सरफिरा दक्षिण भारतीय फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। सोराराई पोटरु में सुपरस्टार सूर्या लीड रोल में दिखाई दिए थे और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। उम्मीद जताई जा रही है कि अक्षय कुमार स्टारर सिरफिरा को भी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राधिका मदान और सीमा बिस्वास भी अहम भूमिकाओं में हैं। सिरफिरा 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के साथ साउथ सुपरस्टार कमल हासन की ‘इंडियन 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.