Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 29°C

‘विपक्ष फर्जी खबर न फैलाए, PM मोदी ने दूसरी बिल्डिंग का उद्घाटन किया था’ IGI एयरपोर्ट हादसे पर बोले नागर विमानन मंत्री नायडू

‘विपक्ष फर्जी खबर न फैलाए, PM मोदी ने दूसरी बिल्डिंग का उद्घाटन किया था’ IGI एयरपोर्ट हादसे पर बोले नागर विमानन मंत्री नायडू

दिल्ली में भारी बारिश के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर शुक्रवार (28 जून) सुबह बड़ा हादसा हो गया. पहली ही बारिश में टर्निमनल -1 की छत का एक हिस्सा गिर गया और पिलर नीचे खड़ी गाड़ियों पर आ गिरा. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 6 लोग जख्मी हो गए. मामले पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट हादसे को लेकर जांच के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही कहा कि पीएम मोदी ने दूसरी बिल्डिंग का उद्घाटन किया था, लोग फर्जी खबर न फैलाएं.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि जांच शुरू हो गई है. हम इसकी जांच के लिए विभाग से विशेषज्ञों को भी बुलाएंगे. ऐसे में जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि हम देश भर के सभी एयरपोर्ट भवनों का निरीक्षण करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ऐसा दोबारा न हो.

अस्पताल में भर्ती घायलों की हो रही देखभाल- राम मोहन नायडू

नागरिक उड्डयन मंत्री ने आगे कहा कि आज समीक्षा बैठक बुलाई गई है. फिलहाल, मृतकों को 20 लाख रुपये और घायलों को 3-3 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है. हम अस्पताल में भर्ती घायलों की देखभाल कर रहे हैं. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं.

PM मोदी ने नहीं किया था इसका उद्घाटन

विपक्ष आरोप लगा रहा है कि तीन महीने पहले ही इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल -1 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव आचार संहिता से बचने के लिए आनन-फानन में किया था. इस पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं पीएम मोदी ने दूसरी बिल्डिंग का उद्घाटन किया था, वो बिल्डिंग दूसरी तरफ है. ऐसे में विपक्ष फर्जी खबर न फैलाएं. जो स्ट्रक्चर कैनोपी गिरा है वह 2009 का कंस्ट्रक्शन बना हुआ है. यह एक पुराना स्ट्रक्चर था.

हम सीटी स्कैन कर मरीज की जांच कर रहे- डॉ. शिवानंद

एम्स ट्रॉमा सेंटर के कार्यवाहक प्रमुख डॉ. शिवानंद गमनगट्टी ने कहा कि हमें दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से एक मरीज मिला है. वह 28 वर्षीय व्यक्ति है. हालांकि, शुरुआती जांच में हमारी आपातकालीन टीम ने उसे देखा. उसकी महत्वपूर्ण अंग स्थिर हैं और वह बात कर रहा है, जिसमें उसके सिर पर एक छोटा सा कट लगा है और हम उसकी आगे की जांच कर रहे हैं. फिलहाल, हम सीटी स्कैन कर रहे हैं.

डॉ. शिवानंद गमनगट्टी ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्री ने उस मरीज का हालचाल पूछा. उसके बाद, वे चले गए. मरीज को इमरजेंसी विभाग के गंभीर क्षेत्र में निगरानी में रखा गया है. इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 में छत गिरने की घटना की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर पहुंची है.

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.