Skip to content
Saturday, October 31, 2026

लद्दाख में बड़ा हादसा, टैंक अभ्यास के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ा, कुछ जवानों के शहीद होने की आशंका

लद्दाख में बड़ा हादसा, टैंक अभ्यास के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ा, कुछ जवानों के शहीद होने की आशंका

लद्दाख में बड़े हादसे की खबर आ रही है. दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंक अभ्यास के दौरान हादसे की जानकारी सामने आ रही है. एक रक्षा अधिकारी के हवाले से दावा किया जा रहा है कि शुक्रवार को टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार करते समय जल स्तर बढ़ने से सेना के जवान फंस गए. इस दुखद दुर्घटना में कुछ जवानों के शहीद होने की आशंका जताई जा रही है.

न्यूज एजेंसी ने रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया, लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में कल नदी पार करने के एक टैंक अभ्यास के दौरान पानी का स्तर अचानक बढ़ जाने के कारण एक दुर्घटना हुई. सेना के जवानों की जान जाने की आशंका है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रक्षा अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त टैंक में एक जेसीओ और 4 जवानों समेत पांच जवान थे. एक व्यक्ति का पता लगा लिया गया है जबकि अन्य की तलाश अभी भी जारी है.

दौलत बेग ओल्डी में किया जा रहा था अभ्यास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दौलत बेग ओल्डी में टैंक अभ्यास का आयोजन किया जा रहा था. इस दौरान सेना के कई टैंक मौके पर थे. इसी बीच एलएसी (वास्तविक नियंत्रण) रेखा के पास एक टी-72 टैंक से नदी पार की जा रही थी. नदी पार करते समय जलस्तर में अचानक से बढ़ोतरी हो गई.

ऐसे में टैंक बहने लगा. टैंक में 5 जवान सवार थे. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक जवान को बचा लिया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है.

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लेह से 148 किलोमीटर दूर हुई है। शुक्रवार रात 1 बजे सेना के टैंक अभ्यास कर रहे थे।

Filed under India Ladakh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.