Skip to content
Sunday, November 15, 2026 Ahmedabad 23°C

NCERT किताबों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा बैठक, पाठ्यपुस्तकों में बदलाव पर हुई चर्चा

NCERT किताबों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा बैठक, पाठ्यपुस्तकों में बदलाव पर हुई चर्चा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सचिव शिक्षा संस्थानों से जुड़े अधिकारियों के साथ एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक विकास की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में एनसीईआरटी के निदेशक और अध्यक्ष भी मौजूद थे। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा 3 और 6 में नई और आकर्षक पाठ्यपुस्तकें पेश की जाएंगी। पाठ्यपुस्तक विकास कार्य अंतिम चरण में है।

कक्षा 3 और 6 के पाठ्यपुस्तकों में किए जा रहे बदलाव

शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए, कक्षा 3 और 6 में नई और आकर्षक पाठ्यपुस्तकें पेश की जाएंगी। पाठ्यपुस्तक विकास कार्य अंतिम चरण में है। वहीं ग्रेड 3 और 6 के लिए 9 पाठ्यपुस्तकें पहले से ही उपलब्ध हैं।

बाकी 8 पाठ्यपुस्तक भी जल्द ही उपलब्ध होंगे। मंत्री ने कक्षा 3 और 6 को पढ़ाने वालों शिक्षकों की भी समीक्षा की जो इन नई पाठ्यपुस्तकों का उपयोग करेंगे।

 

Filed under India Education

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.