Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

‘यादगार बातचीत’, वर्ल्ड चैंपियन्स से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

‘यादगार बातचीत’, वर्ल्ड चैंपियन्स से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार (04 जुलाई) को टी-20 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों से अपने आवास पर मुलाकात की. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनने के लिए बधाई दी.

लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर एक घंटे तक चली बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य कोच राहुल द्रविड़, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत सहित अन्य लोगों से बातचीत की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि हमारे चैंपियंस के साथ एक बेहतरीन मुलाकात! 7, एलकेएम में विश्व कप विजेता टीम की मेजबानी की और टूर्नामेंट के दौरान उनके अनुभवों पर एक यादगार बातचीत की.

पीएम मोदी ने खींचा सबका ध्यान

पीएम मोदी के दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर भारतीय टीम से बातचीत के दौरान उनके एक खास अंदाज ने सबका ध्यान खींचा. विश्व चैंपियन टीम इंडिया ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और प्रतिष्ठित टी20 विश्व कप ट्रॉफी को थामे हुए फोटोग्राफरों के लिए पोज दिए.

इस दौरान देखा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्रॉफी नहीं थामी, बल्कि उन्होंने भारत के विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का हाथ थामा. यह इशारा प्रधानमंत्री मोदी के कप को घर लाने के लिए भारतीय टीम के प्रति सम्मान को दर्शाता है.

मुंबई में होगा विश्व विजेताओं का रोड शो

प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात के बाद भारतीय खिलाड़ी मुंबई के लिए रवाना हो गए, जहां बीसीसीआई ने शाम को ओपन बस परेड की योजना बनाई है. विजय परेड शाम 5:00 बजे मरीन ड्राइव से शुरू होगी और वानखेड़े स्टेडियम में खत्म होगी, जहां भारतीय खिलाड़ियों को एक छोटे से समारोह के दौरान बीसीसीआई सचिव जय शाह विनिंग टीम को 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देंगे.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.