Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 15 जुलाई तक बढ़ाई

मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 15 जुलाई तक बढ़ाई

दिल्ली आबकारी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। आज मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी लेकिन उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली। उनकी न्यायिक हिरासत को 15 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अब इस मामले की सुनवाई 15 जुलाई को होगी।

सिसोदिया ने हालही में खटखटाया था सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

हालही में दिल्ली शराब घोटाला मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से निराश हुए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी जमानत की गुहार लगाई थी।

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने सीबीआई और ईडी मामले में जमानत की मांग करते हुई दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

इससे पहले 21 मई को दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई और ईडी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। दिल्ली शराब घोटाला कांड में मनीष सिसोदिया फरवरी 2023 से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.