Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 31°C

पीलीभीत में बाढ़ का कहर, CM योगी ने किया हवाई निरीक्षण

पीलीभीत में बाढ़ का कहर, CM योगी ने किया हवाई निरीक्षण

देश में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। अधिकांश राज्यों में मौसम सुहाना बना हुआ है और बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस कारण कई स्थानों पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही कुछ हालात उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में देखने को मिल रहा है। दरअसल भारी बारिश और बाढ़ का जबरदस्त कहर पीलीभीत में देखने को मिल रहा है। पीलीभीत के पास से बहने वाली नदियां एक तरफ जहां उफान पर है। वहीं दूसरी तरफ बाढ़ ने खेत खलिहान में लगे फसलों को बर्बाद कर दिया है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सीएम योगी ने किया दौरा

गांव के अंदर तक पानी भरा हुआ है और लोगों के घरों तक में पानी घुस चुका है। पीलीभीत के नवादा गुजिया, मीरपुर, समेत ऐसे दर्जनों गांव हैं, जहां लोग सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसी कड़ी में पीलीभीत में बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ पीलीभीत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीसलपुर तहसली पीलीभीत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया और जरूरी कदम उठाने के आदेश भी दे दिए गए हैं।

कई जिलों में बाढ़ की संभावना

बता दें कि बारिश के बढ़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश कई ऐसे जिले होंगे जो बाढ़ की मार झेल सकते हैं। नदियों के किनारे के गांवों में अक्सर बरसात के मौसम में लोगों को दिक्कतों और बाढ़ का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही हालात असम में भी बने हुए हैं। असम में बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है। इस कारण लाखों लोगों को उनके घरों से विस्थापित करना पड़ा है। साथ ही काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ और भीषण बारिश के कारण कई जानवरों की मौत हो गई है और अन्य जानवरों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

Filed under India Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.