Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 28°C

यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे

यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे

उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन हादसे की खबर है। यहां चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) के कोच पटरी से उतर गए हैं। हादसे में एक यात्री की मौत की खबर है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के डिब्बे में कई यात्री फंसे हुए हैं। बचाव और राहत के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे में ट्रेन का एक एसी कोच बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया।

हादसे पर रेलवे का बयान

रेलवे की ओर इस हादसे को लेकर बयान जारी किया गया है। बयान के मुताबिक दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (159904) हादसे का शिकार हो गई। दोपहर दो बजे यह ट्रेन गोंडा से रवाना हुई थी। करीब 27 किमी की दूरी तय करने के बाद झिलाही स्टेशन से 4 किमी आगे यह ट्रेन पटरी से उतर गई। चार से पांच कोच डिरेल हुए हैं।

गोंडा शहर से 20 किमी दूर झिलाही के पास हादसा

बताया जा रहा है कि यह हादसा गोंडा शहर से करीब 27 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है।ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग घबराकर चिल्लाने लगे। दुर्घनाग्रस्त डिब्बे में कई यात्री फंसे हुए हैं जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल पर स्थानीय स्तर पर लोग राहत और बचाव का काम कर रहे हैं। रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। रेलवे की मेडिकल टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने  हेल्पलाइन नंबर जारी किए

  1. वाणिज्यिक नियंत्रण: 9957555984
  2. फुरकेटिंग (FKG): 9957555966
  3. मरियानी (MXN): 6001882410
  4. सिमलगुरी (SLGR): 8789543798
  5. तिनसुकिया (NTSK): 9957555959
  6. डिब्रूगढ़ (DBRG): 9957555960

गुवाहाटी स्टेशन हेल्पलाइन नंबर

0361-2731621
0361-2731622
0361-2731623

मुख्यमंत्री योगी आदि जी ने गोंडा में हुए ट्रेन हादसे ( डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ) का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने घायलों के उचित इलाज के भी निर्देश दिए।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के आदेश दिए हैं.

Filed under India Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.